यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अरमान मलिक अपनी दो शादियों को लाइमलाइट में रहते हैं। अरमान के वीडियोज देखने वालों के मन में यही सवाल रहता है कि वह अपनी दो पत्नियों को कैसे संभालते हैं। हाल ही में, अरमान अपनी दोनों पत्नियां कृतिका और पायल के साथ एक शादी में शामिल होने पहुंचे। अरमान के वीडियो में उनकी दोनों पत्नियों के बीच खूब प्यार देखने को मिला, लेकिन शादी में पहुंचते ही दोनों के बीच जमकर झगड़ा हो गया।