फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sapna Choudhary: 'नचनिया ज्ञान क्या दे रही है' कमेंट पर भड़कीं सपना, ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

Mon, 30 Jan 2023 11:12 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सपना चौधरी - फोटो : social media

डांसिंग क्वीन सपना चौधरी को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। सपना हरियाणवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम ही नहीं, बल्कि देश की शान बन चुकी हैं। सपना ने अपनी जिंदगी में कई संघर्षों का सामना किया, जिसके बाद आज वह इस मुकाम पर पहुंचीं। सपना को बहुत कम ही बार अपनी पर्सनल लाइफ पर बात करते देखा गया, लेकिन जब-जब एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ का जिक्र किया, तब-तब लाखों लोग उनसे मोटिवेट हुए हैं। हरियाणवी क्वीन हाल ही में एक स्टेज शो पर पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने संघर्ष भरे दिनों को याद करते हुए लोगों से बात की। इस पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया। सपना ने भी इन ट्रोल्स को अच्छे से लताड़ दिया।

विज्ञापन

2 of 4
सपना चौधरी - फोटो : social media

इस स्टेज शो में सपना ने अपनी बातों के जरिए कई लोगों का हौसला बढ़ाया और उन्हें जिंदगी में कभी हार न मानने की हिदायत दी। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ लोग हमेशा ऐसे होते हैं, जो सपना को किसी न किसी वजह से टारगेट करते नजर आते हैं और उन्हें ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। सपना की इस वीडियो पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। सपना ने भी इन ट्रोल्स को खुद पर हावी नहीं होने दिया और उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया।

Ileana D'cruz: तबीयत बिगड़ने पर इलियाना डिक्रूज अस्पताल में भर्ती, स्टोरी साझा कर बताया सेहत का हाल

विज्ञापन

3 of 4
सपना चौधरी - फोटो : social media

दरअसल, सपना के इस वीडियो में उन्होंने लोगों से कहा, ‘हर किसी की जिंदगी में एक ऐसा दौर जरूर आता है, जब वह गिरता है, उठता है, फिर समझता है, फिर गिरता और उठता है। मेरी जिंदगी भी ऐसी ही कुछ रही है।’ इस बात पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘नचनिया ज्ञान क्या दे रही है। मोटिवेशनल स्पीकर भी फेल हो जाएंगे।’

">http://

 

विज्ञापन

4 of 4
सपना चौधरी - फोटो : social media

बता दें कि सपना ने इस कमेंट को हल्के में नहीं लिया और कमेंट करने वाले की खटिया खड़ी कर दी। सपना ने जवाब देते हुए लिखा, 'हां बिल्कुल सही बात बोली और उससे भी कमाल की बात है के तू ठाली आदमी कोई काम काज नहीं। ज्ञान तो तेरे जैसे को समझ आएगा नहीं, तो बेटा यहां बकवास ना कर। कोई काम-काज ढूंढकर और वहां दिमाग लगा, तेरे काम आएगा।’ सपना के इस बेबाक अंदाज की उनके फैंस ने खूब सराहना की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें