साल 2024 अब अलविदा कहने वाला है। इस साल कई फिल्मों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। कई साउथ की फिल्में इस साल बॉलीवुड फिल्मों से अच्छा कमाल और कमाई कर गईं। साउथ की कई ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और सकारात्मक प्रतिक्रिया भी हासिल की। साउथ की हाई बजट की बड़ी फिल्में तो अच्छा प्रदर्शन करती ही हैं, लेकिन आज हम आपको यहां साउथ की कुछ बेहरीन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप अपनी वॉचिंग लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। ऐसे में चलिए आज हम आपको उन साउथ फिल्मों के बारे में बताते हैं, जो इस साल हिट रहीं और आपको वे फिल्में जरूर देखनी चाहिए।