फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT This Week: थ्रिलर के तड़के के साथ इस हफ्ते होगा 'गुनाह' का पर्दाफाश, ओटीटी पर धूम मचाएंगे ये फिल्में-सीरीज

Tue, 31 Dec 2024 12:14 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हर हफ्ते की तरह इस बार भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं नए साल पर दर्शकों को क्या-क्या मजा मिलेगा। 
विज्ञापन
1 of 6
ऑल वी इमेजिन एज लाइट-गुनाह 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
नए साल की शुरुआत में मनोरंजन के क्षेत्र में काफी उछाल देखने को मिल रहा है, क्योंकि 2024 के खत्म होने के साथ ही कई बेहतरीन कंटेंट रिलीज होने जा रहे हैं। समीक्षकों द्वारा प्रशंसित भारतीय फिल्मों-सीरीज से लेकर अंतर्राष्ट्रीय थ्रिलर फिल्मों और सीरीज तक, ओटीटी स्पेस दर्शकों को एक रोमांचक सफर पर ले जाने के लिए तैयार है। अगर आप 2025 की शुरुआत के लिए अपने अगले शो या फिल्म की तलाश कर रहे हैं तो इस हफ्ते की ओटीटी प्लेटफॉर्म की लिस्ट हाजिर है...
विज्ञापन

2 of 6
ऑल वी इमेजिन एज लाइट - फोटो : PTI
ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट
ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट फिल्म एक नर्स पर केंद्रित है, जिसका जीवन उसके अलग हुए पति से अप्रत्याशित उपहार मिलने के बाद बदल गया। फिल्म में दिव्या प्रभा, कनी कुसरुति, हृदु हारून, छाया कदम और टिंटुमोल जोसेफ मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट' 3 जनवरी, 2025 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
विज्ञापन

3 of 6
गुनाह 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
गुनाह सीजन 2
पावर-पैक मनोरंजक शो 'गुनाह' एक और सीजन के साथ वापस आ गया है। हिंदी सीरीज में गश्मीर महाजनी, सुरभि ज्योति, दर्शन पांड्या और शशांक केतकर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। गुनाह सीजन 2 को 3 जनवरी, 2025 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा।

4 of 6
एविसी - आई एम टिम - फोटो : इंस्टाग्राम
एविसी - आई एम टिम
'एविसी - आई एम टिम' डॉक्यूमेंट्री टिम बर्गलिंग की कहानी पर केंद्रित है, जो एक शर्मीला और असुरक्षित लड़का है, जिसने अचानक दुनिया के सबसे पसंदीदा कलाकारों में से एक एविसी को जन्म दिया। डॉक्यूमेंट्री में एविसी, एलो ब्लैक, क्रिस मार्टिन, नाइल रॉजर्स, डेविड गुएटा और ऐश पोरनौरी जैसे कलाकार हैं। एविसी-आई एम टिम 31 दिसंबर, 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
विज्ञापन

5 of 6
रीयूनियन - फोटो : इंस्टाग्राम
रीयूनियन
अमेरिकी कॉमेडी मिस्ट्री फिल्म 'रीयूनियन' हाई स्कूल के दोस्तों के दोबारा मिलने की कहानी इर्द-गिर्द घूमती है। पूर्व सहपाठी एक हत्या का पर्दाफाश करते हैं और अपने बीच से हत्यारे की पहचान करने की कोशिश करते हैं। फिल्म में नीना डोबरेव, जेमी चुंग, चेस क्रॉफर्ड, बिली मैग्नेसेन और सिओभान मर्फी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। रीयूनियन 1 जनवरी, 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मिसिंग यू - फोटो : इंस्टाग्राम
मिसिंग यू
'मिसिंग यू' सीरीज एक जासूस इंस्पेक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गुमशुदा व्यक्तियों के मामलों में विशेषज्ञ है। उसका जीवन तब उलट जाता है, जब उसे पता चलता है कि उसका मंगेतर, जो ग्यारह साल पहले गायब हो गया था, डेटिंग ऐप पर सक्रिय है। शो में रोजलिंड एलीजर, रिचर्ड आर्मिटेज, जेम्स नेस्बिट और एशले वाल्टर्स महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। मिसिंग यू 1 जनवरी, 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें