के.के
- फोटो : social media
के.के
केके के नाम से मशहूर सिंगर कृष्णकुमार कुन्नत अपनी आवाज के जादू से लोगों के दिलों में बसते थे। के.के अपनी खूबसूरत आवाज के लिए जाने जाते थे। हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, बंगाली, असमिया और गुजराती में भी गाना गाते थे, फैंस इनकी आवाज के कायल थे। केके का एक लाइव संगीत कार्यक्रम के दौरान निधन हो गया। परफॉर्मेंस के दौरान वह अस्वस्थ महसूस कर रहे थे और फिर दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।