फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी वीडियो वायरल, भावुक फैंस बोले- न्याय होना चाहिए

Thu, 29 Dec 2022 04:56 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में कूपर हॉस्पिटल के मोर्चरी स्टाफ रूपकुमार शाह ने सुशांत की मौत पर सवाल उठाया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर जस्टिस फॉर सुशांत एक बार पिर ट्रेंड होने लगा है। इन तमाम सवालों के बीच सुशांत का आखिरी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस भावुक हो गए। इस वीडियो में एक्टर की हालत देख लोगों की आंखों में आंसू छलक उठे।
विज्ञापन

2 of 4
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : social media
इस वीडियो में सुशांत की हालत काफी खराब नजर आई। वह काफी बीमार और कंफ्यूज लगे। सुशांत की ऐसी हालत देख फैंस के घाव एक बार फिर ताजा हो गए और वे सुशांत के लिए इंसाफ की गुहार लगाने लगे। इस वीडियो के बाद एक्टर की बहन, सेलेब्स और फैंस एक बार फिर केस की जांच करने की गुहार लगाने लगे।
  ">http://
विज्ञापन

3 of 4
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : social media
सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 अपने मुंबई वाले फ्लैट में मृत पाए गए थे। शुरुआती जांच में इसे सुसाइड कहा गया, लेकिन एक्टर के पिता केके सिंह ने इसे साजिश बताया। उन्होंने एक्टर की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिए उकसाने, पैसों के गबन समेत कई गंभीर आरोप लगाए। इस नए खुलासे के बाद रिया ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर खुद को बेकसूर बताने की कोशिश की थी।

Muskan Jattana: उर्फी से टक्कर लेने को तैयार यह मॉडल, जानें कौन हैं मूस जट्टाना
विज्ञापन

4 of 4
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : social media

बता दें कि हाल में ही सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर कूपर हॉस्पिटल के स्टाफ रूपकुमार शाह ने दावा किया कि एक्टर की मौत हत्या थी। उन्होंने सुसाइड नहीं किया था, बल्कि उनके साथ साजिश रची गई थी। इस बयान के बाद सुशांत की बहनों ने न्याय की गुहार लगाई और एक बार फिर न्यायिक जांच की मांग की है, जिससे उनके भाई को इंसाफ मिल सके।

KBC 14 Anecdotes: जब बिग बी से उनके पिता बोले, ‘तुम ही एक नई लीक धरना, अपने बेटों से पूछकर उन्हें पैदा करना..’

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें