फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Captain America: आखिर क्यों प्रसिद्ध हैं कैप्टन अमेरिका, स्टीव रोजर्स कैसे बना पहला अवेंजर

Sun, 28 Jul 2024 03:33 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कैप्टन अमेरिका, जिनका असली नाम स्टीव रोजर्स है, मार्वल कॉमिक्स और MCU फिल्मों में बेहद लोकप्रिय हैं। उनकी लोकप्रियता की कई वजहें हैं, जो उन्हें खास बनाती हैं।
 
विज्ञापन
1 of 6
कैप्टन अमेरिका - फोटो : इंस्टाग्राम@official_captainamerica
कैप्टन अमेरिका, जिनका असली नाम स्टीव रोजर्स है, मार्वल कॉमिक्स और MCU फिल्मों में बेहद लोकप्रिय हैं। उनकी लोकप्रियता की कई वजहें हैं, जो उन्हें खास बनाती हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
कैप्टन अमेरिका - फोटो : इंस्टाग्राम@official_captainamerica
कैप्टन अमेरिका 'द मार्वल्स' का पहला अवेंजर है, जिसे एक आदर्श नायक के रूप में प्रस्तुत किया गया। स्टीव रोजर्स एक साधारण व्यक्ति थे, जिन्होंने अपने देश की सेवा के लिए अपने ऊपर सुपर सोल्जर सीरम का प्रयोग करवाया। उनका बल, साहस और देशभक्ति दर्शकों को प्रेरित करती है। वे न केवल एक शक्तिशाली योद्धा हैं, बल्कि एक सच्चे हीरो हैं, जो सच्चाई और न्याय के लिए लड़ते हैं। कैप्टन अमेरिका का किरदार हॉलीवुड स्टार क्रिस एवांस ने निभाया है।
 
विज्ञापन

3 of 6
कैप्टन अमेरिका - फोटो : इंस्टाग्राम@official_captainamerica
कैप्टन अमेरिका का जीवन और उनकी अभी तक पूरी जर्नी एक प्रेरणादायक कहानी है, जो दर्शकों को नैतिकता, साहस और नेतृत्व के महत्व को समझने में मदद करती है। यही कारण है कि वे मार्वल कॉमिक्स और MCU फिल्मों में इतनी लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं। कैप्टन अमेरिका का नैतिक संकल्प और नेतृत्व कौशल उन्हें एक अलग पहचान देते हैं। उन्होंने हमेशा अपनी अवेंजर्स टीम का साथ दिया और साथ ही दुनिया को सबसे आगे रखा। उनके निर्णय अक्सर उनकी उच्च नैतिक मान्यताओं पर आधारित होते हैं। यह गुण उन्हें एक भरोसेमंद और प्रेरणादायक चरित्र बनाते हैं।
 

4 of 6
कैप्टन अमेरिका - फोटो : इंस्टाग्राम@official_captainamerica
कैप्टन अमेरिका के क्लासिक लुक की बात करें तो उनकी ड्रेस का डिजाइन और उनकी अनोखी सील्ड भी उनकी लोकप्रियता को और अधिक बढ़ाती है। एक तरह से देखा जाए तो कैप्टन अमेरिका की सील्ड उनकी उपस्थिति को एक पहचान देती है। दोनों ही शक्ति और आशा का प्रतीक है। उनके सुपरहीरो कॉस्ट्यूम का डिजाइन और उनकी सील्ड का रंग लाल, सफेद और नीला है, जो कि एक देशभक्ति का भाव उत्पन्न करता है और जो दर्शकों के साथ गहरा जुड़ाव स्थापित करता है।
विज्ञापन

5 of 6
कैप्टन अमेरिका - फोटो : इंस्टाग्राम@official_captainamerica
कैप्टन अमेरिका की फिल्मों की बात की जाए तो उन्होंने ने हर एक फिल्म में बेहतरीन अभिनय किया है। हर बार अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीता है। अभिनेता क्रिस एवांस ने कैप्टन अमेरिका के रूप में अपनी भूमिका को बखूबी निभाया है और एक शानदार अवेंजर्स का उधारण पेश किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कैप्टन अमेरिका - फोटो : इंस्टाग्राम@official_captainamerica
कैप्टन अमेरिका, जो मार्वल कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित अमेरिकी कॉमिक पुस्तकों में दिखाई देता है। कैप्टन अमेरिका पहली बार मार्वल कॉमिक्स1 में दिखाई दिया था, जिसे 20 दिसंबर 1940 को टाइमली कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित किया गया था। कैप्टन अमेरिका की नागरिक पहचान स्टीव रोजर्स है, जो एक कमजोर आदमी है, जिसे द्वितीय विश्व युद्ध में देश के प्रयासों में सहायता करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना में शामिल होने के बाद एक प्रयोगात्मक "सुपर-सैनिक सीरम" द्वारा कैप्टन अमेरिका बनाया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें