रॉबर्ट डाउनी जूनियर
- फोटो : इंस्टाग्राम @robertdowneyjr
रॉबर्ट डाउनी जूनियर के करियर के सबसे यादगार किरदारों की बात करें तो उनमें एक तो टोनी स्टार्क है ही, जो एक जीनियस होने के साथ-साथ अपने हंसोड़पने के लिए भी जाना जाता है। लोग इस काल्पनिक किरदार के इतने दीवाने हैं कि बैठे-बैठे उसके आईक्यू लेवल का अंदाजा लगाते रहते हैं और इस पर बहस भी करते हैं। इसके अलावा उन्होंने तेज-तर्रार जासूस शेरलॉक होम्स, जिसने उन्हें गोल्डन ग्लोब दिलाया था, चार्ली चैपलिन की बायोपिक में चार्ली का किरदार, 'ट्रॉपिक थंडर' में कर्क लाजरस, 'किस किस बैंग बैंग' का हैरी लॉकहार्ट और थ्रिलर फिल्म 'जोडियैक' में पॉल एवरी नाम के एक पत्रकार का किरदार निभाया था।