फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohsin Akhtar Mir: कौन हैं उर्मिला मातोंडकर के पति मोहसिन अख्तर मीर? मॉडलिंग-अभिनय के बाद बिजनेस में जमाई धाक

Wed, 25 Sep 2024 11:27 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उर्मिला मातोंडकर, मोहसिन अख्तर मीर - फोटो : इंस्टाग्राम @mohsinakh
उर्मिला मातोंडकर का अपने पति मोहसिन अख्तर मीर से आठ साल की शादी के बाद तलाक के लिए अर्जी दाखिल करने की खबर ने कई प्रशंसकों को चौंका दिया है। मुंबई कोर्ट के सूत्रों के अनुसार, उर्मिला ने करीब चार महीने पहले तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी और रिपोर्ट्स बताती हैं कि अलगाव आपसी सहमति से नहीं हुआ है। हालांकि, अलगाव के पीछे का कारण अभी भी पता नहीं चल पाया है। आइए मोहसिन के बैकग्राउंड, शुरुआती करियर और उर्मिला के साथ संबंधों पर एक नजर डालते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
उर्मिला मातोंडकर, मोहसिन अख्तर मीर - फोटो : इंस्टाग्राम @mohsinakh
उर्मिला ने साल 2016 में एक गुपचुप तरीके से शादी की थी और जब उन्होंने अपनी शादी की घोषणा की, तो अभिनेत्री के फैंस काफी हैरान हो गए, क्योंकि दोनों अलग-अलग धर्मों से थे और उनके बीच उम्र का भी काफी अंतर था। बता दें कि मोहसिन एक मॉडल और बिजनेसमैन हैं। मॉडलिंग और अभिनय में करियर बनाने के लिए वे 21 साल की उम्र में मुंबई आ गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
उर्मिला मातोंडकर, मोहसिन अख्तर मीर - फोटो : इंस्टाग्राम @mohsinakh
इसके बाद साल 2007 में मोहसिन को मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में दूसरा रनर अप घोषित किया गया। मोहसिन को अपना पहला ब्रेक प्रीति जिंटा के साथ एक विज्ञापन में मिला। साल 2009 में उन्होंने फिल्म 'इट्स ए मैन्स वर्ल्ड' में अपने अभिनय की शुरुआत की, इसके बाद फरहान अख्तर की 'लक बाय चांस' में एक छोटी सी भूमिका निभाई थी।

4 of 5
उर्मिला मातोंडकर, मोहसिन अख्तर मीर - फोटो : इंस्टाग्राम @mohsinakh
बॉलीवुड में एक सफल करियर न बना पाने की वजह से मोहसिन ज्यादा पर्दे पर नजर नहीं आए और इसके बाद उन्होंने स्क्रीन से दूरी बना ली और कश्मीर में अपना बिजनेस शुरू कर दिया था। साल 2014 में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की भतीजी की शादी के दौरान उर्मिला और मोहसिन की मुलाकात हुई थी और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उर्मिला मातोंडकर, मोहसिन अख्तर मीर - फोटो : इंस्टाग्राम @mohsinakh
इसके बाद 4 फरवरी, 2016 को एक निजी समारोह में करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। बता दें कि दोनों की उम्र में करीब 10 साल का अंतर है।

Jayam Ravi: सोशल मीडिया से पत्नी आरती की फोटो हटाने के बाद दर्ज कराई एफआईआर, लगाया घर से निकालने का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें