अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों से सभी का दिल जीत चुकी हैं। आज जिस मुकाम पर प्रियंका हैं, वह उनकी मेहनत और लगन का ही नतीजा है। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब प्रियंका को मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा था। उस समय उन्होंने ऐसी परिस्थितियों से निपटने के बारे में बात की थी और कुछ महत्वपूर्ण सलाह भी दी थी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों से सभी का दिल जीत चुकी हैं। आज जिस मुकाम पर प्रियंका हैं, वह उनकी मेहनत और लगन का ही नतीजा है। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब प्रियंका को मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा था। उस समय उन्होंने ऐसी परिस्थितियों से निपटने के बारे में बात की थी और कुछ महत्वपूर्ण सलाह भी दी थी।
प्रियंका के अलावा कई बॉलीवुड हस्तियों ने अपने मानसिक स्वास्थ्य संघर्षों के बारे में खुलकर बात की है। आज, 10 अक्टूबर, 2024 को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर, आइए उस पल को फिर से याद करें जब प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया था कि वह अपनी भावनाओं से निपट नहीं सकती हैं। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करने वालों को सहायता करने की सलाह भी दी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मशहूर रणवीर शो पॉडकास्ट के एक पुराने एपिसोड में प्रियंका चोपड़ा ने अपने जीवन में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करने की बात स्वीकार की। उन्होंने कहा था, "मेरे जीवन में एक समय ऐसा दौर आया था, जब मेरे पिता के निधन के बाद मुझे नहीं पता था कि अपनी भावनाओं से कैसे निपटना है।" पिता के गुजर जाने के बाद प्रियंका खुद पर काफी दबाव महसूस करती थीं। उन्होंने कहा कि वह अकेली थीं, जिसका उन पर बहुत बुरा असर हुआ था।
प्रियंका ने खुलासा किया कि उन्होंने खुद को यह बताकर इससे उबरने की कोशिश की कि ऐसा महसूस करना ठीक है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका ने कहा था, "मुझे एहसास हुआ कि, खासकर जब आपके पास कुछ ऐसा होता है, जिसे आप मानसिक रूप से महसूस करते हैं कि आप इससे आगे नहीं बढ़ सकते हैं, तो आपको समर्थन ढूंढना होगा। आपको किसी ऐसे व्यक्ति को ढूंढना होगा जिस पर आप भरोसा कर सकें।" सबसे अहम बात ऐसी परिस्थिति में अकेले न रहें।