फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arshad Warsi: अरशद वारसी ने की रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' की तारीफ, अनुराग कश्यप की फिल्मों पर कहा कुछ ऐसा

Sat, 17 Aug 2024 07:44 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अरशद वारसी- रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@animalthefilm/arshad_warsi
संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म 'एनिमल' रिलीज के साल भर बाद भी चर्चा में बनी रहती है। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना,  अनिल कपूर, बॉबी देओल आदि कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता मिली थी। हालांकि, जितनी इस फिल्म की तारीफ हुई, उतनी ही इसकी आलोचना भी हुई। अब इस पर मशहूर अभिनेता अरशद वारसी ने भी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
अरशद वारसी - फोटो : इंस्टाग्राम @arshad_warsi
अनुराग कश्यप ने की 'एनिमल' की तारीफ
हाल में ही अरशद वारसी 'अनफिल्टर्ड विद समदीश' में नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने रणबीर कपूर अभिनीत 'एनिमल' फिल्म की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इससे पहले उन्होंने ऐसी दुनिया नहीं देखी थी। अभिनेता ने कहा,"मैंने वो दुनिया देखी नहीं थी पहले। यह शायद एक आदमी की कल्पना की उपज है। मुझे इसे देखने में मजा आया।" अभिनेता ने इस दौरान जोर देते हुए कहा कि फिल्में मनोरंजन के लिए होती हैं, न कि शिक्षा देने के उद्देश्य से बनाई जाती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
अरशद वारसी - फोटो : इंस्टाग्राम @arshad_warsi
'मार्वल और अनुराग कश्यप के फिल्मों की दुनिया अलग'
अरशद वारसी ने इस दौरान मार्वल स्टूडियोज और अनुराग कश्यप की फिल्मों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दर्शकों ने मार्वल स्टूडियोज की 'एवेंजर्स' को इसलिए देखा, क्योंकि इसने दर्शकों को एक ऐसी दुनिया दिखाई, जो उन्होंने पहले नहीं देखी थी। अभिनेता ने मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्मों को लेकर कहा कि वो उन्हें बोर नहीं करते, क्योंकि उनकी फिल्मों में भी एक अलग दुनिया देखने को मिलती है। 
Sachin Pilgaonkar: पांच वर्ष की उम्र में सचिन ने जीता था नेशनल अवॉर्ड, बतौर बाल कलाकार 40 फिल्मों में किया काम

4 of 5
एनिमल फिल्म पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'एनिमल पार्क' के नाम से दूसरा भाग भी होगा रिलीज 
बीते कुछ समय में रिलीज के साल भर बाद भी कई दिग्गज संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। विद्या बालन, अनुराग कश्यप भी इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। हालांकि, कुछ ऐसे भी सितारे रहे, जिन्होंने सार्वजनिक रूप से इस फिल्म की आलोचना की। इनमें रत्ना पाठक शाह और आदिल हुसैन जैसे कलाकार भी शामिल हैं। बताते चलें कि साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो पिछले साल 01 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का अगला भाग 'एनिमल पार्क' भी आने वाला है, लेकिन फिलहाल उसकी रिलीज डेट को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। 
Stree 2 Success Bash: सक्सेस पार्टी में 'भेड़िया' के साथ पहुंचीं 'स्त्री 2', फिल्म कर रही कमाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार-अरशद वारसी - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar/@arshad_warsi
'जॉली एलएलबी 3' और 'वेलकम टू जंगल' में आएंगे नजर 
बात करें अरशद वारसी के वर्क फ्रंट की, तो वह इन दिनों अपनी दो आगामी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। वह दोनों ही फिल्मों में खेल खेल में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाले हैं। इस वक्त अरशद वेलकम टू जंगल और जॉली एलएलबी 3 को लेकर व्यस्त हैं। वेलकम टू जंगल एक मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म है, वहीं जॉली एलएलबी 3 हंसाने के साथ-साथ समाजिक मुद्दे भी उठाती नजर आ सकती है। 
पहले दिन 50 करोड़ रुपये की कमाई से आगे निकलीं ये फिल्में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें