फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Welcome 3: अक्षय कुमार के फैंस को लगा झटका! अब क्रिसमस पर नहीं रिलीज होगी 'वेलकम टू द जंगल', जानें क्यों?

Sun, 16 Jun 2024 11:02 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है। ये फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होने वाली थी। मगर, अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट टाल दी है।
विज्ञापन
1 of 5
वेलकम टू द जंगल - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी कि अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें अक्षय के साथ-साथ संजय दत्त, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज जैसे कई सितारे शामिल हैं। फिल्म ने मई में अपना पहला शेड्यूल पूरा किया है। ये फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होने वाली थी। मगर, अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट टाल दी है।
विज्ञापन

2 of 5
वेलकम टू द जंगल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'वेलकम टू द जंगल' के निर्माताओं ने बहुत धूमधाम के साथ फिल्म की घोषणा की थी। मगर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स अब इस साल फिल्म को रिलीज नहीं कर पाएंगे। फिल्म की टीम ने हाल ही में महाराष्ट्र के आरे में मई में अपना पहला शेड्यूल पूरा किया। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि यह पूरी कास्ट के साथ कई लंबी शूटिंग में से पहला शेड्यूल था। फुृिलहाल फिल्म की काफी शूटिंग अभी बाकि है। 
विज्ञापन

3 of 5
वेलकम टू द जंगल - फोटो : सोशल मीडिया
मेकर्स को शूटिंग के बाद वीएफएक्स का काम शुरू होने का इंतजार है। ऐसे में फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाया जा सकता है। ये फिल्म पहले क्रिसमस के मौके पर 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी। इसमें सबसे दिलचस्प बात ये है कि अक्षय कुमार कीृ 'वेलकम टू द जंगल' अब आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' से नहीं टकराएगी, जिसे क्रिसमस पर रिलीज किया जाना था।

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
अहमद खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी फरहाद सामजी ने लिखी है। ये फिल्म 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम' का सीक्वल है। वेलकम फ्रेंचाइजी की ये तीसरी फिल्म है। 2015 में इसकी दूसरी किस्त फिल्म 'वेलकम बैक' रिलीज हुई थी। दोनों फिल्मों का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वेलकम टू द जंगल - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
'वेलकम टू द जंगल' में दलेर मेहंदी, मीका सिंह, सयाजी शिंदे, मुकेश तिवारी, जाकिर हुसैन, यशपाल शर्मा, और वृहि कोडवारा जैसे सितारे भी नजर आएंगे।  अक्षय कुमार की वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' क्रिसमस सप्ताह में 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स जल्द ही फिल्म की नई रिलीज डेट का खुलासा कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें