दर्शकों ने फिल्मों में धाकड़ पुलिस अधिकारी के रूप में कई अभिनेताओं को देखा है, जिसमें सलमान खान यानी चुलबुल पांडे काफी पॉपुलर हैं। लेकिन अब वेब सीरीज की दुनिया में भी जांबाज पुलिस अफसर मौजूद हैं। मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी ने ओटीटी की दुनिया में रख दिया है और वह अपनी पहली वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ लेकर आ रहे हैं, जिसके जरिए रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा भी शामिल हो गए हैं। सिद्धार्थ इस सीरीज में एक पुलिस अफसर की भूमिका में जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देंगे। हालांकि, सिद्धार्थ मल्होत्रा से पहले कई स्टार्स वेब सीरीज में पुलिस अफसर का किरदार निभाकर धमाल मचा चुके हैं। आइए आपको उन सितारों के नाम बताते हैं।