फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT Release: अगले दो दिन होंगे मनोरंजन के नाम, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में और सीरीज

Wed, 16 Nov 2022 03:41 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'डेड टु मी' सीजन 3, कंट्री माफिया,'हॉरर सीरीज 1899' सीजन 1 - फोटो : social media

ओटीटी प्लेटफार्म पर दर्शकों के लिए कंटेंट की भरमार है और हर रोज कुछ न कुछ नया रिलीज होता है। जहां बड़े पर्दे पर फिल्में देखने के लिए दर्शकों को इंतजार करना पड़ता है तो वहीं ओटीटी पर आए दिन नई फिल्में और वेब सीरीज स्ट्रीम होती रहती हैं। इस हफ्ते में अगले दो दिन यानी बृहस्पतिवार और शुक्रवार दर्शकों के लिए मनोरंजन का डबल डोज लेकर आने वाले हैं। शुक्रवार तक ओटीटी प्लेटफार्म पर जबरदस्त फिल्में और सीरीज रिलीज होंगी। तो चलिए नजर डालते हैं लिस्ट पर।

विज्ञापन

2 of 5
'डेड टु मी' सीजन 3 - फोटो : insta

'डेड टु मी' सीजन 3
अगर हॉरर के शौकीन हैं तो 17 नवंबर को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर 'डेड टु मी' का तीसरा सीजन रिलीज होने वाला है। यह एक ब्लैक कॉमेडी सीरीज है। इसका पहला सीजन साल 2019 में और दूसरा सीजन 2020 में  रिलीज हुआ था। इन दोनों ही सीजन को काफी पसंद किया गया था।

Bigg Boss 16: अर्चना गौतम ने अपनी हरकतों से घरवालों की नाक में किया दम, परेशान होकर शिव ठाकरे ने दे दी धमकी

विज्ञापन

3 of 5
'हॉरर सीरीज 1899' सीजन 1 - फोटो : insta
'हॉरर सीरीज 1899' सीजन 1
नेटफ्लिक्स पर 17 नवंबर को फिल्म 'हॉरर सीरीज 1899' भी रिलीज होने जा रही है। यह सीरीज यूरोपीय प्रवासियों के एक ग्रुप पर आधारित है, जो एक शिप पर यात्रा कर रहे हैं और समुद्र में उनके जहाज का सामना एक दूसरे जहाज से होता है जिसके बाद उस प्रवासी ग्रुप की यात्रा में उथल-पुथल शुरू होती है। ये सीरीज रोमांच और थ्रिलर से भरी हुई है।
 

KBC 14: ऐसा क्या हुआ कि कंटेस्टेंट ने लगाई अमिताभ को फटकार, शो छोड़कर ही जाने लगे बिग बी, जानें पूरा माजरा

4 of 5
सीता रामम - फोटो : Social media
सीता रामम हिंदी
मृणाल ठाकुर और दुलकर सलमान  की फिल्म 'सीता रामम' को थिएटर में काफी पसंद किया गया है। अब यह फिल्म 18 नवंबर यानी शुक्रवार को हिंदी में ओटीटी प्लेटफार्म 'डिज्नी प्लस हॉटस्टार' पर रिलीज होगी।
 

IFFI Goa 2022: अफसरों की खींचतान में अटका मीडिया टूर, मुंबई से दिल्ली तक कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंट्री माफिया - फोटो : social media
कंट्री माफिया
निर्देशक शशांक राय की थ्रिलर वेब सीरीज 'कंट्री माफिया' 18 नवंबर को ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर स्ट्रीम होगी। इसमें रवि किशन, सौंदर्या शर्मा,अंशुमान पुष्कर, अनीता राज और सतीश कौशिक अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं।

Bhojpuri: भोजपुरी के इन सितारों ने इंडस्ट्री में आकर बदल लिया अपना असली नाम, जानिए क्या थी इसके पीछे की वजह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें