डिजिटल दौर में ओटीटी प्लेटफार्म का चलन बहुत तेजी से बढ़ा है। आज हर किसी के हाथ में उनके फोन में चलता फिरता सिनेमा मौजूद है। तमाम ओटीटी हैं, जिनपर दर्शकों को हर रोज नया और फ्रेश कंटेंट अपनी पसंद के हिसाब से मिल जाता है। अपने कॉलेज के दिन और प्यार इश्क मोहब्बत तो हर कोई मिस करता है। ऐसी ही कुछ वेब सीरीज हैं जो आपको कॉलेज के दिनों की इश्क मोहब्बत याद दिला देंगी। फुर्सत के पलों में इन सीरीज को देखा जा सकता है।