फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT War: ओटीटी मुकाबले में अब वूट और उल्लू एप ने मिलाया हाथ, कल से देखने को मिलेंगी ये धमाकेदार सीरीज

Thu, 13 Jan 2022 04:31 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
Voot partners with Ullu - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भारतीय डिजिटल मनोरंजन बाजार ने ओटीटी कारोबार के दूसरे चरण में प्रवेश कर लिया है। मनोरंजन सामग्री बनाने वाली तमाम कंपनियों और उनके ओटीटी के दूसरे ओटीटी से समझौता होने की शुरुआत आल्ट बालाजी और जी5 के साथ हुई। इसके बाद जी और सोनी के विलय का कदम आगे बढ़ा। और, अब अरसे से अपना दर्शक वर्ग तलाशने की कोशिश कर कर रहे उल्लू ऐप ने वूट के साथ हाथ मिला लिया है। इस नए समझौते के तहत उल्लू ऐप पर दिखाई जाती रहीं सौ के करीब वेब सीरीज अब वूट पर भी मुफ्त में देखी जा सकेंगी। हिंदी में बनी इन वेब सीरीज को तमाम दूसरी भारतीय भाषाओं में भी दिखाने की तैयारी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अस्सी नब्बे पूरे सौ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वॉयकॉम18 के ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट में इन दिनों बदलाव की बयार है। वेब सीरीज ‘इल्लीगल 2’ के बाद से इसके पक्ष में बने माहौल के बाद ये ओटीटी नित नये शोज की प्लानिंग कर रहा है और इसका नया शो ‘रंजिश ही सही’ ने भी दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता जगाई है। ये सीरीज चर्चित फिल्म निर्देशक महेश भट्ट के उस समय की सुपरस्टार हीरोइन परवीन बाबी के साथ उनके रिश्तों पर बनी है। सीरीज के रचयिता भी महेश भट्ट ही हैं। परस्त्री से संबंधों की सीरीज ‘रंजिश ही सही’ के प्रसारण के साथ ही वूट पर ऐसे रिश्तों पर बनी कुछ और चौंकाने वाली कहानियां भी 14 जनवरी से प्रसारित होने वाली हैं।
विज्ञापन

3 of 4
पांचाली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ये कहानियां दरअसल एक दूसरे ओटीटी उल्लू की लाइब्रेरी से खंगाली गई हैं। जानकारी के मुताबिक वूट और उल्लू के बीच तीन साल की एक्सक्लूसिव डील हुई है। इस समझौते के तहत वूट को उल्लू की लाइब्रेरी के उन तमाम शोज को अपने प्लेटफॉर्म पर दिखाने का मौका मिलेगा इनकी शुरुआत जनवरी महीने में दिखाए जाने वाले 10 ऐसे शोज से होगी, जिन्हें एक बार देखना शुरू करने के बाद दर्शक इन्हें बीच में छोड़ना नहीं चाहेगा। इनमें से अस्सी नब्बे पूरे सौ, पांचाली, सायनाइड और 26 जनवरी जैसे शो का प्रसारण 14 जनवरी से शुरू हो जाएगा। जबकि पेशावर, पेपर, द बुल ऑफ दलाल स्ट्रीट, तड़प और प्रतीक्षा जैसी वेब सीरीज वूट ऐप पर 21 जनवरी से उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

4 of 4
26 जनवरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वूट ऐप का इस बारे में कहना है कि उल्लू ऐप की ये सामग्री अपने ऐप पर लाकर वूट अपने दुनिया भर में फैले दर्शकों को मनोरंजक औऱ बांधकर रखने वाली मनोरंजन सामग्री पेश करने की कोशिश कर रहा है। इससे उनकी लाइब्रेरी का विस्तार होगा और ग्राहकों की नित नए शोज की मांग भी ऐप प्रबंधन इस तरह से पूरी कर सकेगा। इस साझेदारी के जरिये वूट का इरादा अपना एवीओडी (एडवर्टाइजिंग लेड वीडियोज ऑन डिमांड) को सेक्शन को मजबूत करने का है। इस तरह की वेब सीरीज दर्शकों को मुफ्त में देखने को मिलती हैं। इसके बदले ओटीटी प्रबंधन ग्राहकों का मेटा डाटा अपने पास स्टोर करता है और उनकी पसंद के हिसाब से उन्हें और तमाम चीजें दिखाता है। इन सीरीज के बीच में विज्ञापन भी चलते रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें