फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीटी: जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नजर आएंगे सुनील शेट्टी, नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज में निभाएंगे ये किरदार

Wed, 12 Jan 2022 11:21 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुनील शेट्टी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

कोरोना महामारी के कारण बंद हुए थिएटर की वजह से ओटीटी प्लेटफॉर्म को एक व्यापक रूप दिया है। थिएटर बंद होने की वजह से अपनी फिल्मों को लोगों तक पहुंचाने के लिए कई फिल्मों के मेकर्स ने जहां ओटीटी का सहारा लिया तो वही ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की सफलता ने इसे मनोरंजन का एक बेहतर जरिया बना दिया। ओटीटी की इसी सफलता की वजह से अब कई बड़े कलाकार भी डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं। वहीं कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जो इस साल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने को तैयार हैं।

 

इससे पहले रवीना टंडन से लेकर सुष्मिता सेन तक डिजिटल डेब्यू कर चुकी हैं। 90 की दशक की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन ने 'आराण्यक' से तो सुष्मिता सेन ने आर्या से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं अब 90 के ही मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी और एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भी जल्दी अपना ओटीटी डेब्यू करने को तैयार है। इसी क्रम में अभिनेता सुनील शेट्टी जल्द ही नेटफ्लिक्स की अपनी वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सुनील शेट्टी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील शेट्टी को नेटफ्लिक्स ने एक बड़ा प्रोजेक्ट ऑफर किया है। इतना ही नहीं अभिनेता इस सिलसिले में बातचीत भी कर रहे हैं। खबरों की माने तो यह सीरीज नेटफ्लिक्स की अब तक की सबसे बड़ी वेब सीरीज होने वाली है। इसी सीरीज में 1960- 80 के दशक के दौर के मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन की कहानी दिखाई जाएगी।

विज्ञापन

3 of 5
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुनील शेट्टी इसी वेब सीरीज में अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे। अभिनेता सीरीज में माफिया बॉस वर्धा भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा सीरीज में दो अन्य सितारे हाजी मस्तान और करीम लाला की भूमिका में दिखाई देंगे। हालांकि, अभी तक इन दोनों ही भूमिकाओं के लिए अभिनेताओं का नाम तय नहीं हो सका है।

4 of 5
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि अभिनेता बीते कुछ समय से ही ओटीटी दुनिया में अपनी एंट्री की प्लानिंग कर रहे थे। ऐसे में नेटफ्लिक्स के इस ऑफर को सुनते ही वह इससे इनकार नहीं कर पाए। वहीं अभिनेता की बात करें तो सुनील बॉलीवुड के फिट एक्टर्स में से एक हैं। अपनी फिटनेस को लेकर सतर्क रहने वाले अभिनेता अक्सर अपने वर्कआउट के वीडियोज और फोटोज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुनील शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में सुनील ने बताया था कि वह माइग्रेन की समस्या से जूझ रहे थे। उन्होंने यह भी बताया था कि माइग्रेन के कारण वह सुस्त और धीमे हो गए थे। तब से उन्होंने योग करना शुरू किया जिससे उनकी जिंदगी में काफी बदलाव आया और माइग्रेन भी खत्म हो गया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें