अनदेखी सीजन 2
- फोटो : सोशल मीडिया
अनदेखी सीजन 2
ओटीटी प्लेटफार्म- सोनी लिव
रिलीज डेट - 4 मार्च, 2022
सिद्धार्थ सेनगुप्ता का यह लोकप्रिय थ्रिलर ड्रामा, पहले सीजन की बड़ी कामयाबी के बाद सीजन 2 के साथ वापसी कर रहा है। दूसरे सीजन में दिब्येंदु भट्टाचार्य, सूर्य शर्मा, हर्ष छाया और अंकुर राठी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह सच्ची घटनाओं पर आधारित एक सीरीज है, जिसमें समाज के दो पक्षों को दिखाया गया है। एक पक्ष में सत्ता की चका-चौंध में रहने वाले लोगों को दिखाया गया है, जो मानते हैं कि वे कुछ भी कर सकते हैं। वहीं दूसरे पक्ष में वह लोग हैं, जो वर्षों से इन लोगों के द्वारा उत्पीड़ित किए जा रहे हैं। क्राइम और थ्रिलर जॉनर पसंद करने वालों के लिए यह एक दिलचस्प सीरीज साबित हो सकती है।