फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 5 Stand-Up comedy shows: प्राइम वीडियो पर देखिए टॉप 5 स्टैंड-अप शोज, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Fri, 04 Mar 2022 02:46 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
स्टैंड-अप कॉमेडी शोज - फोटो : social media
अब पूरी दुनिया ओटीटी की दीवानी हो रही है, जिसके चलते हमारे काबिल कॉमेडियन्स अपनी स्टैंड-अप कॉमेडी को ओटीटी पर ले जा रहे हैं। हमारे देश में ऐसे कई स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं, जिनके चुटकुलों से आपकी सांसें थम जाएंगी। लेकिन आज हम आपके लिए अमेजन 'प्राइम वीडियो' पर उपलब्ध टॉप पांच बेहतरीन स्टैंड-अप कॉमेडी की लिस्ट लेकर आए हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
जाकिर हुसैन - फोटो : social media
हक से सिंगल- जाकिर हुसैन 
इस लिस्ट में पहला नंबर जाकिर हुसैन के 'हक से सिंगल' का है। जाकिर हुसैन की खासियत है कहानी कहने का स्टाइल। अपने स्टैंड-अप कॉमेडी में वह अपने दर्शकों को अपनी प्रेम कहानियों को बताकर एंटरटेन करते रहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
बिस्वा कल्याण रथ - फोटो : social media
बिस्वा मस्त आदमी - बिस्वा कल्याण रथ
देश के सबसे मजाकिया कॉमेडियन में से एक बिस्वा की स्टैंड-अप कॉमेडी की जान भी उनकी कहानियां ही हैं। वह न केवल अपने दर्शकों को अपने बचपन और कॉलेज की लाइफ की कहानियां सुनाते हैं बल्कि अपने जोक्स को लिंक करके अपने दर्शकों के लिए पंचलाइन्स भी सुनाते हैं।

4 of 6
कन्न गिल - फोटो : amar ujala mumbai
कीप इट रियल - कन्न गिल 
कन्न गिल और बिस्वा कल्याण रथ दोनों ने ही अपनी इंटरनेट पर वायरल हुई सीरीज 'प्रिटेंटियस मूवी रिव्यू ' से लोकप्रियता प्राप्त की थी। कन्न अपने स्टैंड-अप में हमारी डेली लाइफ से जुड़ी परिस्थितियों के ऊपर कॉमेडी करते हैं, जिनसे हम सभी गुजरते हैं। 


 
विज्ञापन

5 of 6
kenny sebastian - फोटो : social media
डोंट बी दैट गाय - केनी सेबेस्टियन
केनी सेबेस्टियन को उनके 'सुपर रिलेटेबल' एटिट्यूड के लिए जाना जाता है और उनके लिए कही जाने वाली यह बात उनकी स्टैंड-अप पर भी सटीक बैठती है। उनकी नौकरानी के साथ उनकी इक्वेशन और मिडिल क्लास लोगों की परेशानियां के बीच इस शो में आपको हंसी का पूरा डोज मिलता है, जो आपके मूड को लाइट करने के लिए काफी है।   

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कॉमिकस्तान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
कॉमिकस्तान
अमेजन प्राइम पर उप्लब्ध इस शो में आपको हमारे देश के टॉप कॉमेडियन्स जैसे तन्मय भट्ट, बिस्वा कल्याण रथ, केनी सेबेस्टियन, कन्न गिल, सपन वर्मा, नवीन रिचर्ड्स और कनीज सुर्का एक साथ देखने को मिलेंगे, जो शो में देश के नए कॉमिक टैलेंट को ढूंढने निकले हैं। शो को अबीश मैथ्यू और सुमुखी सुरेश ने होस्ट किया है और अगर आप कुछ नई आवाजें और नए चुटकुले सुनना चाहते हैं तो आपके लिए यह एक बेहतरीन स्टैंडअप है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें