फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT: ये हैं Ullu पर मौजूद पांच बेहतरीन वेब सीरीज, अब तक नहीं देखी तो तुरंत देख लीजिए

Sat, 05 Mar 2022 11:41 AM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
उल्लू एप पर देखें ये पांच वेब सीरीज - फोटो : social media
ओटीटी के हमारे देश में कई प्लेटफॉर्म्स मौजूद हैं, जिनपर हम लोग अपनी पसंद की वेब सीरीज देख सकते हैं। इन्हीं प्लेटफॉर्म में से एक है साउथ का 'उल्लू एप', जिसपर कई बेहतरीन वेब सीरीज मौजूद हैं जो लोगों का खूब मनोरंजन करती हैं। आज हमने आपके लिए उल्लू एप की टॉप पांच वेब सीरीज निकाली हैं, जिन्हें देखकर इस वीकेंड आप अपना मनोरंजन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
मेल्टिंग चीज - फोटो : social media
मेलटिंग चीज 
साल 2019 में आई इस सीरीज की कहानी एक बिजनेसमैन के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी सेकेट्री के साथ रिलेशनशिप में होता है। उसकी जिंदगी तब अचानक से बदल जाती है, जब उसकी पत्नी और उसकी सेकेट्री आपस में दोस्त बन जाती हैं। इस सीरीज में शिखा छाबड़ा, नैना मुखी और सचिन वर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं।    

 
विज्ञापन

3 of 6
पांचाली - फोटो : social media
पांचाली
पांचाली वेब सीरीज में एक महिला अपनी मर्जी से समाज के कायदों से अलग दुनिया चुनती है और अपना परिवार बसाती है। उसके परिवार में चार पति और एक बच्चा होता है। लेकिन इन चार भाइयों का एक पांचवां भाई भी है, जो शहर में रहने वाला एक पढ़ा लिखा आदमी है। वह इस अजीब परिवार का हिस्सा बनने से इनकार कर देता है। पांच एपिसोड की इस सीरीज में इसकी लीड एक्ट्रेस लालच, ईर्ष्या और चालाकी से पांचवें भाई को जीतने की कोशिश करती है। यह एक ड्रामा थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसमें अनुप्रिया गोयंका, अमन वर्मा, उपेन चौहान मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

4 of 6
खुल जा सिम सिम - फोटो : social media
खुल जा सिम सिम
'खुल जा सिम सिम' एक एडल्ट वेब सीरीज है, जिसकी कहानी एक नवविवाहित कपल के  इर्द- गिर्द घूमती है। सिमरन शादी के बाद सभी की ख्वाहिशें पूरी करना चाहती है। लेकिन उसकी शादी एक ऐसे व्यक्ति से हो जाती है, जिसमें कुछ कमी है। इस आठ एपिसोड की सीरीज में निकिता शर्मा लीड रोल में हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
हलाला - फोटो : social media
हलाला 
यह वेब सीरीज हलाला की प्रथा पर आधारित है, जिसमें देश का सबसे कॉन्ट्रॉवर्शियल टॉपिक ट्रिपल तलाक का दिखाया गया है। वेब सीरीज एक नवविवाहित मुस्लिम जोड़े की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे ट्रिपल तलाक के बाद निकाह हलाला की प्रथा से गुजरना पड़ता है। इस सीरीज में यतिन कार्येकर, दीपिका सिंह, एजाज खान, नीलिमा अजीम मुख्य भूमिकाओं में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वुडपेकर - फोटो : social media
वुडपेकर 
'वुडपेकर' की कहानी एक लालची बिजनेसमैन की कहानी पर आधारित है, जो एक एयरलाइंस कंपनी शुरू करने की योजना बना रहा है। एयरलाइंस को लाइसेंस मिलते ही, वह अपनी लवर को धोखा देता है और एक एयर होस्टेस के साथ रिलेशनशिप बनाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें