बॉलीवुड में हमेशा से ही प्यार भरी कहानियां दर्शकों को काफी पसंद आई है। मनोरंजन जगत में टीवी सीरियल से लेकर सुपरहिट फिल्म तक सभी में दर्शकों को लव स्टोरी बेहद पसंद आती है। यही वजह है कि आज भी मनोरंजन के लिए लव स्टोरीज लोगों की पहली पसंद होती है। प्यार, मोहब्बत और रोमांस की इसी दिलचस्पी को देखते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी रोमांटिक कंटेंट दिखाई जाने लगे हैं। अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर ऐसी कई रोमांटिक वेब सीरीज उपलब्ध हैं, जो प्यार और रोमांस से आपका भरपूर मनोरंजन करेगी। आइए जानते हैं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हिंदी में उपलब्ध कुछ ऐसी ही रोमांटिक वेब सीरीज के बारे में-
परमानेंट रूममेट्स
एक्स प्लेयर और टीवीएफ प्ले पर उपलब्ध इस सीरीज के दो भाग रिलीज हो चुके हैं। इस सीरीज में निधि सिंह और सुमित व्यास की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आई। इस सीरीज में दर्शकों को प्यार और इसकी खट्टी- मीठी तकरार भी देखने को मिलेगी। प्यार, रोमांस और कॉमेडी से भरपूर यह सीरीज आपके लिए परफेक्ट एंटरटेनर साबित होगी।