फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्री में लीजिए इन पांच जबरदस्त वेब सीरीज का मजा, नहीं खर्च होगा आपका एक भी पैसा

Fri, 12 Jun 2020 04:28 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
वेब सीरीज - फोटो : Social Media
आजकल फिल्मों से ज्यादा वेब सीरीज महफिल लूट कर ले जाती हैं। पिछले कुछ सालो में वेब सीरीज ने लोगों, खासकर युवाओं को अपनी तरफ खूब आकर्षित किया है। नए और रोचक कंटेंट अब दर्शकों की प्राथमिकता हैं। नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और जी5 सहित न जाने अब कितने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स आ गए हैं जहां आपको आपके मतलब की कई वेब सीरीज देखने को मिल जाएंगी, लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत यहां ये है कि इन पर कोई भी कंटेंट बिना सब्सक्रिप्शन के नहीं देख सकते। आपकी इसी चिंता को देखते हुए आज हम आपके लिए ऐसी धांसू वेब सीरीज लेकर आएं हैं जिन्हें देखने के लिए आपको इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप इन्हें सीधे यूट्यूब पर देख सकते हैं, सिर्फ अपना इंटरनेट डाटा खर्च करके।
विज्ञापन

2 of 6
Kota Factory - फोटो : social media
कोटा फैक्ट्री
इस लिस्ट में पहला नाम है वेब सीरीज कोटा फैक्ट्री का। छात्र की जिंदगी पर बनी ये वेब सीरीज इस समय में देखना आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। इस वेब सीरीज में आपको इमोशन, कॉमेडी, ड्रामा सब कुछ देखने को मिलेगा। इसी के साथ एक स्टूडेंट की लाइफ में कितने उतार-चढ़ाव आते हैं और किन परिस्थितियों से वो गुजरता है ये सब इसमें बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया है। 

विज्ञापन

3 of 6
बैंग बाजा बारात - फोटो : Social Media
बैंग बाजा बारात
यशराज बैनर के यूथ विंग की वेब सीरीज फिल्म 'बैंग बाजा बारात' आपको खूब हंसाएगी। इसे रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा स्टारर 'बैंड बाजा बारात' की थीम पर बनाया गया है। फिल्म की कहानी एक ऐसे कपल की है, जो शादी करना चाहता है लेकिन जब बात आगे बढ़ती है तो कहानी एक नया मोड़ ले लेती है। प्यार, मनोभाव और फैमिली ड्रामा से भरपूर इस कहानी में कई बेहद दिलचस्प सीन हैं। इसमें अली फजल, आएशा रजा, गजराज राव, रजित कपूर, शेरनाज पटेल, प्रीतिका चावला और नील भूपलम ने मुख्य भूमिका निभाई है। 

4 of 6
बेक्ड - फोटो : Social Media
बेक्ड
अगर आप किसी के जिंदगी के सबसे अच्छे और यादगर पलों के बारे में पूछेंगे तो वो अपने कॉलेज के दिनों के बारे में बताएगा। कॉलेज और स्कूल के दिनों की बात ही कुछ और होती है। बेक्ड एक ऐसी ही वेब सीरीज है जो आपको आपके कॉलेज के दिनों में ले जाएगी। ये वेब सीरीज दिल्ली यूनिवर्सिटी के तीन छात्रों पर आधारित है। ये छात्र खाली समय को इस्तेमाल करने और जरूरतों को पूरा करने के लिए मिड नाइट फूड डिलिवरी सर्विस शुरू करते हैं। 

विज्ञापन

5 of 6
बैचलर्स - फोटो : Social Media
बैचलर्स
बैचलर्स की जिंदगी की अपनी अलग समस्याएं होती हैं। खासकर जब वो लड़के होते हैं जो समस्याएं दोगुनी हो जाती हैं। घर की सफाई से लेकर खाना बनाने तक का टेंशन। लेकिन ये टेंशन लगता किसे है। बैचलर्स ऐसी ही दोस्तों की कहानी है जो एक सोसाइटी के फ्लैट में रहते हैं। घर से आए पैसे महीना खत्म होने से पहले खत्म हो जाते हैं। जिंदगी में तमाम टेंशन के बावजूद उनकी लाइफ मस्त है। टीवीएफ की इस सीरीज के दो सीजन हैं जिसे आप खूब एन्जॉय कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लिटिल थिंग्स  - फोटो : Social Media
लिटिल थिंग्स 
इस वेब सीरीज में ध्रुव और काव्या की कहानी है जो लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। जीवन की छोटी-छोटी समस्याओं से निपटते हुए कैसे वो साथ आते हैं, इस वेब सीरीज में दिखाया गया है। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ता है और उनके रिश्ते परिपक्व होते हैं, समस्याएं बड़ी हो जाती हैं। YouTube पर लिटिल थिंग्स का पहला सीजन आप देख सकते हैं।

बिग बॉस की इस एक्स कंटेस्टेंट ने शेयर की बोल्ड तस्वीर, ट्रोलर्स के निशाना साधते ही करना पड़ी डिलीट




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें