बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर की वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' का ट्रेलर जारी हो गया है। ट्रेलर में अनिल कपूर एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं, तो आदित्य भी शानदार लग रहे हैं। 'द नाइट मैनेजर' हॉलीवुड की इसी नाम से बनी सीरीज का रीमेक है, जो एक नॉवेल की कहानी पर आधारित है। अनिल और आदित्य के साथ इस स्पाई थ्रिलर के ट्रेलर को बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है।