शरद केलकर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शरद केलकर का मानना है कि 'द लेजेंड ऑफ हनुमान' की कहानी लोगों को एक विश्वास की ओर प्रेरित करेगी। और यह बताएगी कि अस्तित्व का महत्व शक्ति में नहीं, बल्कि विश्वास, साहस और उदारता में है। इस एनिमेशन वेब सीरीज में 13 एपिसोड हैं जिन्हें देश की सात प्रमुख भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, मराठी, बंगाली, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। सीरीज का निर्देशन किया है जीवन जे कांग और नवीन जॉन ने जबकि इसके लेखन की जिम्मेदारी उठाई शरद देवराजन, सरवत चड्ढा, अश्विन पांडे और अरशद सैयद ने।