netflix, sacred games
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भारत में नेटफ्लिक्स ऐप के सबसे ज्यादा डाउनलोड इसकी सीरीज ‘सैक्रेड गेम्स’ के पहले सीजन ने कराए थे, लेकिन इसी सीरीज के दूसरे सीजन ने नेटफ्लिक्स की ब्रांडिंग को सबसे ज्यादा नुकसान भी पहुंचाया। उसके बाद से नेटफ्लिक्स पर लगातार ऐसी सामग्री परोसी जाती रही है जो हिंदी दर्शकों की संवेदनशीलता पर खरी नहीं उतर पा रही है। इसके अलावा नेटफ्लिक्स की फीस जो अब भी सिर्फ मोबाइल पर देखने के लिए महीने की करीब दो सौ रुपये है, बहुत ज्यादा है। इसके मुकाबले डिज्नी प्लस हॉटस्टार, प्राइम वीडियो, सोनी लिव और वूट सेलेक्ट की फीस सालाना के हिसाब से है और नेटफ्लिक्स के मुकाबले काफी कम है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार को क्रिकेट मैचों के प्रसारण और मार्वल स्टूडियोज की फिल्म के चलते काफी लोकप्रियता हासिल है, प्राइम वीडियो ने भी बेहतर सामग्री परोसकर हाल के दिनों में बढ़त बनाई है।