फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT This Week: 'फर्जी' से 'थुनिवु' तक, इस हफ्ते साउथ-बॉलीवुड में कड़ी टक्कर, रिलीज होंगी ये फिल्में-वेब सीरीज

Mon, 06 Feb 2023 12:30 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
फर्जी, थुनिवु - फोटो : Social media
आज के दौर में दर्शक सिनेमाघरों से ज्यादा घर बैठे ही मनोरंजन करना पसंद करते हैं। इसके लिए उनके पास सर्वश्रेष्ठ साधन ओटीटी मौजूद है, जिस पर वह अपने पसंद के हिसाब से फिल्में और वेब सीरीज देख सकते हैं। दर्शकों को हर हफ्ते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली नई फिल्में और वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार रहता है। हर बार की तरह इस हफ्ते भी दर्शकों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कुछ खास देखने को मिलेगा। इस हफ्ते कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज दर्शकों को देखने के लिए मिलेंगी। ऐसे में चलिए जानते हैं उन फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में, जो फरवरी के दूसरे हफ्ते में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली हैं।
विज्ञापन

2 of 8
फर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
फर्जी
इस साल के दूसरे महीने फरवरी में बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर वेब सीरीज में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। शाहिद कपूर की वेब सीरीज 'फर्जी' को 10 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जा रहा है। इस वेब सीरीज में शाहिद कपूर के अलावा साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति और केके मेनन जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।
Pathaan Box Office Collection: अब रॉकी भाई से टक्कर लेने निकला पठान, जानें 12वें दिन फिल्म ने की कितनी कमाई
विज्ञापन

3 of 8
यू सीजन 4 - फोटो : Social media
यू सीजन 4
जो दर्शक हॉलीवुड वेब सीरीज के दीवाने हैं तो उनके लिए 'यू सीजन 4' आपके बेस्ट है। इस वेब सीरीज के तीन भाग को पहले ही रिलीज किया जा चुका है। इस बार नए सीजन को दो पार्ट में रिलीज किया जा रहा है। पहला पार्ट 9 फरवरी को रिलीज किया जाएगा, जबकि दूसरा पार्ट 9 मार्च को रिलीज होगा। यह वेब सीरीज आपको नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी।
Filmy Wrap: ओटीटी पर 'भौकाल' दिखाएंगी वाणी कपूर और केआरके के निशाने पर कपिल शर्मा, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

4 of 8
योर प्लेस ओर माइन - फोटो : Social media
योर प्लेस ओर माइन
हॉलीवुड फिल्म दर्शकों का फरवरी के दूसरे हफ्ते में मनोरंजन करने आ रही है। 10 फरवरी को हॉलीवुड फिल्म 'योर प्लेस ओर माइन' को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जा रहा है। यह दो लॉग लवर्स की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है।
Nawazuddin Siddiqui: मां-पत्नी के विवाद से परेशान हुए नवाजुद्दीन, आलीशान घर छोड़ होटल में रहने को मजबूर
विज्ञापन

5 of 8
थुनिवु - फोटो : सोशल मीडिया
थुनिवु
अजीत कुमार की एक्शन थ्रिलर 'थुनिवु' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी। थिएट्रिकल रिलीज के लगभग एक महीने के बाद यानी 8 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ के अलावा 'थुनिवु' को हिंदी भाषा में भी रिलीज किया जा रहा है।
Stand Up Comedy: कोई था वकील तो किसी ने की थी इंजीनियरिंग, ये सेलेब्स नौकरी छोड़ बन गए टॉप स्टैंड अप कॉमेडियंस
विज्ञापन

6 of 8
सलाम वेंकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलाम वेंकी
काजोल की फिल्म ‘सलाम वेंकी’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म ‘सलाम वेंकी’ ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर 10 फरवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में काजोल ने एक ऐसी मां सुजाता का किरदार निभाया है, जिसके बेटे को असाध्य बीमारी है। बेटे के किरदार में विशाल जेठवा नजर आए। विशाल के किरदार को ड्यूकेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी से पीड़ित दिखाया गया है। यह ऐसा किरदार है, जो तमाम मुश्किलों के बावजूद जिंदगी जीना चाहता है। उनके अलावा इस फिल्म में आहना कुमरा, राहुल बोस, राजीव खंडेलवाल और प्रकाश राज ने अहम किरदार निभाए हैं।
Bhaukaal: वेब सीरीज 'भौकाल' के अगले चैप्टर में नजर आएंगी वाणी कपूर, यूपी के दूसरे डीजीपी पर आधारित होगी कहानी
विज्ञापन

7 of 8
लव शादी ड्रामा - फोटो : सोशल मीडिया
लव शादी ड्रामा
साउथ अभिनेत्री हंसिका मोटवानी की 'लव शादी ड्रामा' सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। यह वेब सीरीज 10 फरवरी से ओटीटी पर स्ट्रीम होगी।
Dilip Shukla: ‘दबंग’ के लेखक दिलीप शुक्ला बोले, ‘अभी सब छापने में लगे हैं, अच्छे लेखकों का दौर फिर वापस आएगा’
विज्ञापन

8 of 8
वारिसु - फोटो : सोशल मीडिया
वारिसु
अभिनेता विजय की फिल्म 'वारिसु' सिनेमाघर में तहलका मचाने के बाद अब ओटीटी पर आने के लिए तैयार है। दर्शक 'वारिसु' फिल्म को घर बैठे ही 10 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।
Rauf Ahmed: दिग्गज फिल्म पत्रकार रऊफ अहमद का निधन, कई साल से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से थे पीड़ित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें