आज के दौर में दर्शक सिनेमाघरों से ज्यादा घर बैठे ही मनोरंजन करना पसंद करते हैं। इसके लिए उनके पास सर्वश्रेष्ठ साधन ओटीटी मौजूद है, जिस पर वह अपने पसंद के हिसाब से फिल्में और वेब सीरीज देख सकते हैं। दर्शकों को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर फरवरी के महीने में कुछ खास देखने को मिलेगा। इस महीने कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज दर्शकों को देखने के लिए मिलेंगी। ऐसे में चलिए जानते हैं उन फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में, जो फरवरी में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली हैं...