फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT Release This Week: कॉमेडी, ड्रामा, सस्पेंस और रोमांस से भरा होगा ये हफ्ता, रिलीज होने वाली हैं ये फिल्में और सीरीज

Tue, 25 Jan 2022 10:45 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
OTT Release This Week - फोटो : Instagram
ओटीटी के शौकीनों के लिए इस हफ्ते ढेर सामग्री है। इसमें एक्शन है, रोमांस है, ड्रामा है, थ्रिलर है और कपिल शर्मा के फैंस के लिए कॉमेडी भी है। कोरोना काल से पहले जहां थिएटर जाकर ही दर्शकों को आनंद आता तो वहीं अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्में और वेब सीरीज ही दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। इस हफ्ते की लिस्ट में ओटीटी पर काफी कुछ खास है और ये लिस्ट देखकर इस बात का अंदाजा तो लगाया ही जा सकता है कि ये ओटीटी के दर्शकों के लिए ये हफ्ता काफी मनोरंजन से भरा हुआ होने वाला है।
विज्ञापन

2 of 6
द सिनर - फोटो : Instagram
द सिनर 27 जनवरी
ओटीटी- नेटफ्लिक्स

साइकोलॉजिकल मिस्ट्री पसंद करने वालों के लिए इस बुधवार को ओटीटी पर द सिनर रिलीज हो रही है। इससे पहले के तीन सीजन दर्शकों को खूब पसंद आए थे। सिनर का चौथा सीजन नेटफ्लिक्स पर 27 जनवरी से आप देख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल शर्मा- आई एम नॉट डन येट 28 जनवरी 
ओटीटी- नेटफ्लिक्स

कपिल इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के शो 'कपिल शर्मा- आई एम नॉट डन येट' में नजर आएंगे। इस शो में कपिल शर्मा स्टैंड-अप कॉमेडी करेंगे और दर्शकों को हंसाएंगे।

4 of 6
ऑल ऑफ अस आर डेड - फोटो : सोशल मीडिया
ऑल ऑफ अस आर डेड
ओटीटी- नेटफ्लिक्स

नेटफ्लिक्स पर आपको 28 जनवरी से ऑल ऑफ अस आर डेड देखने को मिलेगी। यह सीरीज का पहला सीजन है। इसमें एक स्कूल में जॉम्बी वायरस की कहानी दिखाई गई है। 
विज्ञापन

5 of 6
पवित्र रिश्ता सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
Pavitra Rishta 2.0
ओटीटी-जी5

अंकिता लोखंडे और शाहीर शेख का पॉपुलर टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता अब अपने दूसरे सीजन के साथ इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफार्म पर दस्तक देने वाला है। ये सीरियल 28 जनवरी को जी 5 पर प्रीमियर होगा। इस सीरियल में एक बार फिर मानव और अर्चना की कहानी दर्शकों का एंटरटेन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तड़प - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तड़प 28 जनवरी
ओटीटी डिज्नी+हॉटस्टार

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने 2021 में तड़प के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया है। तड़प ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 28 जनवरी यानी इस शुक्रवार को स्ट्रीम की जा रही है। तड़प एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें तारा सुतारिया ने फीमेल लीड रोल निभाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें