बॉम्बे बेगम्स
- फोटो : फाइल
आयोग ने वेब सीरीज में बच्चों को कथित तौर पर गलत तरीके से प्रस्तुत करने पर आपत्ति जताई है। आयोग ने कहा कि इस प्रकार का कॉन्टेंट न केवल युवाओं को गलत तरीके से प्रभावित करेगा बल्कि इससे बच्चों के साथ दुर्व्यवहार और शोषण भी हो सकता है। आयोग ने यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की जिसमें आरोप लगाया गया कि सीरीज में नाबालिगों को कैजुअल सेक्स और ड्रग्स का सेवन करते दिखाया गया है।