फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शकों की 'गालियां' भी तारीफ समझकर बटोर रहे निर्माता, 'मिर्जापुर' के तीसरे सीजन की घोषणा

Thu, 12 Nov 2020 07:04 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
मिर्जापुर 2 - फोटो : अमेजन प्राइम वीडियो
दर्शकों से वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के दूसरे सीजन को मिली अच्छी और बुरी प्रतिक्रियाओं को मिलाकर निर्माताओं ने इसे एक तारीफ के रूप में ही लिया है। यही कारण है कि उन्होंने खुशी खुशी अपनी इस चर्चित वेब सीरीज के तीसरे सीजन की भी घोषणा कर दी है। निर्माताओं ने घोषणा जरूर अब की है लेकिन इस पर काम तो देश में कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन से पहले ही चल रहा था। दर्शकों के सामने दूसरा सीजन लॉकडाउन की वजह से ही थोड़ा देरी से आया है इसलिए अब तक तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू नहीं हुई थी।
विज्ञापन

2 of 5
मिर्जापुर 2 - फोटो : अमेजन प्राइम वीडियो
ओटीटी की सफलता इतनी अंधी है कि यहां गाली और ताली एक समान ही महसूस होती हैं। ओटीटी के मालिक और सामग्री के निर्माता जानते हैं कि उनके किसी प्रोजेक्ट की चाहे तारीफ हो या फिर गालियां पड़ें, लोग एक बार देखने आएंगे तो जरूर। जब देखने आएंगे तो प्लेटफॉर्म पर जाएंगे और शो पर क्लिक भी करेंगे। और उसी से बन गए वह शो के एक और दर्शक। शो देखने के बाद फिर चाहे वह गाली दें या जी भरकर ताली बजाएं, निर्माताओं को जो चाहिए था वह शो पर एक बार क्लिक करके ही दर्शकों ने दे दिया। उसी को निर्माता अपनी सफलता समझते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मिर्जापुर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के दूसरे सीजन को निर्माता अपने अब तक के सबसे सफल प्रोजेक्ट के रूप में देख रहे हैं। उनके हिसाब से इस सीरीज को रिलीज होने के मात्र सात दिन में ही लोगों ने नंबर वन बना दिया। यही कारण है कि निर्माता इसके तीसरे सीजन को भी जल्द ही प्रस्तुत करेंगे। इस शो का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी ने किया है। 

4 of 5
मिर्जापुर 2 - फोटो : अमेजन प्राइम वीडियो
तीसरे सीजन की घोषणा पर रितेश ने कहा, 'दो शानदार सीजन के साथ 'मिर्जापुर' विश्व स्तर पर मशहूर हो गया है। ऐसा सिर्फ अमेजॉन प्राइम वीडियो के सहयोग से मुमकिन हो सका। अगले सीजन के लिए हमें दर्शकों के प्यार ने ही प्रेरित किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिर्जापुर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस सीरीज में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, हर्षिता गौर, अमित स्याल, अंजुम शर्मा, शीबा चड्ढा, मनु ऋषि चड्ढा और राजेश तेलंग ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

रंगमंच से लेकर हॉलीवुड तक में आसिफ बसरा ने मचाई थी धूम, 10 तस्वीरों में देखिए पूरा सफर

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें