अमेजन प्राइम वीडियो
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड और ओटीटी प्राइम वीडियो के बीच हुए सौदे के मुताबिक न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के 2025-26 तक टीम के सारे मैच प्राइम वीडियो पर ही प्रसारित होंगे। भारत में वैसे भी सिनेमा और क्रिकेट ही सबसे ज्यादा ओटीटी पर बिकते हैं। प्राइम वीडियो पर 1 जनवरी 2022 से लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग शुरू होने जा रहा है। प्राइम वीडियो परिवार में न्यूजीलैंड क्रिकेट का स्वागत करने के लिए मनोज बाजपेयी और सयानी गुप्ता ने केन विलियमसन, सोफी डिवाइन, सूजी बेट्स, अमेलिया केर, टिम साउथी और काइल जैमीसन जैसे न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की पुरुष और महिला खिलाड़ियों से दिलचस्प बातें कीं।