फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp: 'लॉकअप' के घर में छिड़ा घमासान, सामने आया पायल रोहतगी और अंजलि अरोड़ा का रौद्र रूप

Tue, 22 Mar 2022 10:13 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंजलि अरोड़ा, पायल रोहतगी - फोटो : social media
'लॉकअप' को शुरू हुए तीन हफ्ते हो चुके हैं और चौथा हफ्ता शुरू होते ही 'लॉकअप हाउस' सभी ड्रामों के साथ और भी तीखा होता जा रहा है। सभी कंटेस्टेंट्स अपने गेम प्ले के जरिए सबको खूब एंटरटेन कर रहे हैं। पायल रोहतगी से लेकर अंजलि अरोड़ा तक हर कंटेस्टेंट अपना दम खम दिखा रहा है। 'लॉकअप' के लेटेस्ट एपिसोड में हमें कुछ ऐसा देखने को मिलेगा कि हमें यह घर किसी जंग के मैदान सा महसूस होगा। 

 
विज्ञापन

2 of 5
पायल और अंजलि में हुई लड़ाई - फोटो : social media
पायल और अंजलि की कैट फाइट
हाल में ही सामने आए शो प्रोमो में देखने को मिला कि अंजलि अरोड़ा और पायल रोहतगी की कैट फाइट हो जाती है। दरअसल 'लॉकअप' में एक टास्क के दौरान पायल और अंजलि आपस में भिड़ जाती हैं और टास्क का सारा सामान गुस्से में फेंक देती हैं। इस वीडियो में दोनों का एक हिंसक रूप देखने को मिल रहा है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
पायल रोहतगी - फोटो : social media
प्रोमो में दिखा वॉयलैंट अंदाज
कंगना रणौत के शो के इस प्रोमो को मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा,"लॉकअप में क्रॉस हुई एक और बाउंड्री, अंजलि अरोड़ा और पायल रोहतगी हुए एक-दूसरे के साथ हिंसक। आज रात 10:30 बजे देखें लॉकअप।"
 

 

4 of 5
पायल रोहतगी - फोटो : insta
पायल को शो से निकालने की मांग 
इस वीडियो में पायल काफी गुस्से में नजर आ रही हैं, जिसमें वह अंजलि से गुथम- गुथा करती दिखाई दे रही हैं। अंजलि उनका हाथ पकड़ लेती हैं, तो पायल जोर-जोर से उनसे उनका हाथ छोड़ने के लिए कहती दिख रही हैं। लेकिन, जब अंजलि उनका हाथ नहीं छोड़ती तो पायल उनके हाथ पर काट लेती हैं। इस वीडियो को देख फैंस पायल से काफी गुस्सा नजर आ रहे हैं और उन्हें 'शो से निकालने' के लिए लगातार कमेंट कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंजली अरोड़ा और पायल रोहतगी - फोटो : social media
दोनों में पहले भी हो चुकी है लड़ाई
इससे पहले भी पायल और अंजलि आपस में लड़ती नजर आ चुकी हैं। उस समय अंजलि ने पायल को उनकी उम्र को लेकर ताना मारा था, जिसपर दोनों की भिड़ंत हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें