करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब हो कि इस बार करण जौहर ने अपने शो के वापस आने की अनाउंसमेंट भी कुछ अतरंगी तरीके से की थी। पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी कि शो अब टीवी पर कभी वापसी नहीं करेगी। इस घोषणा के बाद से ही सभी फैंस निराश हो गए थे, लेकिन कुछ ही देर बाद करण ने एक और पोस्ट शेयर किया, जिससे सभी खुश हो गए। करण ने बताया कि शो अब डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर वापस आएगा, टीवी पर नहीं।