फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp Grand Finale: आज चुना जाएगा लॉक अप का विनर, प्राइज मनी से लेकर खास मेहमान तक; यहां जानिए ग्रैंड फिनाले की पूरी डिटेल्स

Sat, 07 May 2022 01:09 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लॉक अप फाइनलिस्ट - फोटो : insta
एकता कपूर और कंगना का शो लॉक अप आखिरकार अपने अंतिम पड़ाव पर आ चुका है। ग्रैंड फिनाले से पहले जहां सायशा शिंदे को बाहर का रास्ता देखना पड़ा, वहीं टॉप 6 फाइनलिस्ट में मुनव्वर फारूकी, अंजलि अरोड़ा, प्रिंस नरूला, आजमा फल्लाह, पायल रोहतगी और शिवम शर्मा को चुना गया है। आज लॉक अप को उसका विनर मिल जाएगा। ग्रैंड फिनाले में पहुंचने वाले कैदियों के चेहरे खिल गए हैं। इस शो ने शुरुआत से ही दर्शकों को खूब एंटरटेन किया जिसके चलते व्यूज के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़े। अब जबकि शो का पूरा सीजन काफी धमाकेदार रहा, ऐसे में उम्मीद है कि ग्रैंड फिनाले भी काफी शानदार होगा और नये रिकॉर्ड बनाएगा। तो चलिए जानते हैं डीटेल्स।
विज्ञापन

2 of 5
'लॉक अप' शो - फोटो : सोशल मीडिया
शो की होस्ट कंगना रणौत पहले ही ग्रैंड फिनाले की तारीख की घोषणा कर चुकी हैं। फिनाले 7 मई को यानी आज रात 10:30 होने वाला है। शो के फिनाले को आप ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं। हर जजमेंटल डे पर शो की होस्ट कंगना का लुक और बेबाक अंदाज लॉक अप में चार चांद लगा देता है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ग्रैंड फिनाले के लिए कंगना क्या खास करने वाली हैं।
विज्ञापन

3 of 5
लॉक अप ग्रैंड फिनाले - फोटो : insta
ये होंगे लॉक अप के ग्रैंड फिनाले के खास मेहमान
लॉक अप का ग्रैंड फिनाले भी धमाकेदार होने वाला है। करण कुंद्रा के साथ हाल ही में उनकी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश भी शो में बतौर जेलर एंट्री ले चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक, ग्रैंड फिनाले में फाइनलिस्ट की खास परफॉर्मेंस भी होने वाली है। वहीं मेहमान के रूप में सिंगर बादशाह शिरकत कर सकते हैं।

4 of 5
कौन होगा लॉक अप का विनर - फोटो : insta
कौन जीतेगा शो
विनर की रेस में सबसे पहले फाइनलिस्ट में पहले कैदी के रूप में शिवम शर्मा को चुना गया है, वहीं प्रिंस नरूला दूसरे फाइनलिस्ट हैं। इसके अलावा आजमा तीसरे नंबर की फाइनलिस्ट, मुनव्वर चौथे, अंजलि अरोड़ा पांचवीं और पायल रोहतगी छठी फाइनलिस्ट हैं। फिलहाल फाइनल से पहले ही लोग मुनव्वर फारुकी को विजेता बता रहे हैं, तो वहीं प्रिंस नरूला भी ट्रॉफी के मजबूत दावेदार हैं, क्योंकि वह पहले भी पांच रियलिटी शो जीत चुके हैं। हालांकि कंगना के जेल में कभी भी खेल पलट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना का शो लॉक अप - फोटो : insta
मिलेगी इतनी प्राइज मनी
हर शो जीतने वाले विनर को ट्रॉफी के साथ प्राइज मनी भी जरुर मिलती है। लॉक अप का पहला सीजन ही काफी हिट रहा है, ऐसे में प्राइज मनी भी शानदार होने वाली है। फिलहाल रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉक अप जीतने वाले को 25 लाख तक की प्राइज मनी मिल सकती है। बता दें कि मेकर्स की तरफ से फिलहाल इस बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें