फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT: परिवार के साथ बैठकर जरूर देखें ये चार वेब सीरीज, कहानी छू लेगी आपका दिल

Sat, 25 Dec 2021 07:41 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ये मेरी फैमिली - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस के काल में दर्शकों के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ गया है। एक समय था जब दर्शक नई फिल्मों को थिएटर में देखना पसंद करते थे लेकिन अब लोग नई फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म के जरिए घर बैठे ही देख लेते हैं। मजेदार बात ये है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लोगों को सिर्फ फिल्में देखने को नहीं मिलती। बल्कि यहां पर क्राइम, थ्रिलर से लेकर लव एंगल से भरी हुई वेब सीरीज भी मौजूद हैं, जो अपने कुछ एपिसोड के जरिए दर्शकों का दिल जीत लेती है।
 
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अब अनगिनत वेब सीरीज हैं, जिसमें कुछ लव एंगल पर आधारित हैं तो कुछ क्राइम और सस्पेंस से भरपूर हैं। लेकिन आज इस स्टोरी में हम आपको उन वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप बिना कुछ सोचे फैमिली के साथ आसानी से देख सकते हैं। इन वेब सीरीज में मस्ती मजाक के साथ इमोशनल ड्रामा भी देखने को मिलेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
टीवीएफ एस्पिरेंट्स - फोटो : सोशल मीडिया
टीवीएफ एस्पिरेंट्स
टीवीएफ पर कई वेब सीरीज हैं लेकिन टीवीएफ एस्पिरेंट्स की दमदार कहानी ने हर किसी का दिल जीत लिया। इस सीरीज में चार दोस्तों को दिखाया गया है। ये चारों आईएएस बनना चाहते हैं। सीरीज में ओल्ड राजेंद्र नजर की कहानी को दिखाने की कोशिश की गई है, जहां पर उत्तर भारत से यूपीएससी की तैयारी करने सबसे ज्यादा बच्चे आते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
गुल्लक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गुल्लक
‘गुल्लक’ ओटीटी प्लेटफॉर्म की सबसे बेहतरीन वेब सीरीज में से एक है। इस वेब सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं, जिसकी कहानी मिडिल क्लास परिवार के आसपास घूमती नजर आती है। इस सीरीज में भर-भरकर ड्रामा और इमोशन परोसा गया है। कहानी एक परिवार की है, जिसमें नोक-झोंक से लेकर प्यार तक सब कुछ देखने को मिलता है।

4 of 5
ये मेरी फैमिली - फोटो : सोशल मीडिया
ये मेरी फैमिली
टीवीएफ प्ले की वेब सीरीज 'ये मेरी फैमिली' के कुल सात एपिसोड आए हैं, जिसमें परिवार की फेस टू फेस वाली जिंदगी के बारे में बताया गया है। इस कहानी में सोशल मीडिया को दूर रखा है और परिवार के लोगों को साथ बैठे मस्ती करते दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पंचायत वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
पंचायत
‘पंचायत’ की कहानी एक लड़के की है, जो अपने दोस्त की तरह एक शानदार नौकरी करना चाहता है लेकिन इस लड़के को नौकरी ग्राम पंचायत में मिलती है। फिल्म में भर-भरकर कॉमेडी सीन्स मौजूद हैं जो किसी को भी हंसने पर मजबूर कर सकते हैं। यह सीरीज अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें