फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friday Fever: जी5 पर आ पहुंचीं बदनाम 'ब्लैक विडोज', प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स के पत्ते पड़े फीके

Fri, 18 Dec 2020 08:03 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
सयोनी, ब्लैक विडोज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक्शन कॉमेडी ड्रामा से भरपूर कहानियां इस शुक्रवार को भी अपने दर्शकों का इंतजार कर रही हैं। ये कहानियां सिनेमाघरों में भी आएंगी और आपके घरों में ओटीटी पर भी। चूंकि देश में कोरोना वायरस का माहौल अब भी काबू से बाहर है इसलिए ओटीटी का बोलबाला ज्यादा है। इस वीकेंड देश में मौजूद नेटफ्लिक्स, प्राइम विडियो, जी5 जैसे बड़े ओटीटी कुछ न कुछ रिलीज करने वाले हैं। साथ ही देश के सिनेमाघरों में भी छोटे बजट की एक फिल्म रिलीज होगी। चलिए देखते हैं कि इस वीकेंड कौन से प्रोजेक्ट मनोरंजन कराने में कारगर हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सयोनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सयोनी
हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी देश के सिनेमाघरों में छोटे बजट की एक और फिल्म 'सयोनी' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन नितिन कुमार गुप्ता ने किया है और इस फिल्म में तन्मय सिंह, मुस्कान सेठी, राहुल रॉय और योगराज सिंह ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह वही नितिन कुमार गुप्ता हैं जो इस समय कारगिल में अपनी अगली फिल्म 'एलएसी' की शूटिंग राहुल रॉय और निशांत सिंह मलकानी के साथ कर रहे थे। शूटिंग के दौरान राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक हुआ और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। फिलहाल धीरे धीरे ठीक हो रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 6
ब्लैक विडोज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ब्लैक विडोज
देसी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ने इस शुक्रवार को अपनी एक ओरिजिनल वेब सीरीज 'ब्लैक विडोज' रिलीज कर रहा है। यह तीन महिलाओं की कहानी है जो अपने पतियों के अत्याचार से परेशान होकर पहले उन्हें खत्म कर देती हैं और फिर बाद में उसका शोक मनाती हैं। उनकी दिक्कत तब बढ़ जाती है जब उनमें से एक मरा हुआ आदमी वापस लौट आता है। इस सीरीज में मोना सिंह, शमिता शेट्टी, राइमा सेन, स्वास्तिका मुखर्जी, शरद केलकर, आमिर अली जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। सीरीज अपने ट्रेलर लॉन्च से ही चर्चा में रही है।

4 of 6
अनपॉज्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अनपॉज्ड
एक एंथोलॉजी फिल्म ‘अनपॉज्ड’ इस शुक्रवार को अमेजॉन प्राइम वीडियो का हिस्सा बन रही  है। इस फिल्म में पांच कहानियां होंगी जिन्हें पांच अलग अलग निर्देशकों ने फिल्माया है। इन निर्देशकों में राज निदिमोरू और कृष्णा डीके, नित्या मेहरा, तनिष्ठा चटर्जी, निखिल आडवाणी और अविनाश अरूण शामिल हैं। और इन कहानियों में सैयामी खेर, गुलशन देवैया, लिलेट दुबे, रत्ना पाठक शाह, अभिषेक बैनर्जी, आदि कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म की सभी कहानियां लोगों पर कोरोना वायरस की वजह से हुई बंदी के दौरान आई परेशानियों पर आधारित होंगी।

विज्ञापन

5 of 6
स्वीट होम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

स्वीट होम
10 एपिसोड की एक और कोरियन ड्रामा सीरीज 'स्वीट होम' इस शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। मूल रूप से यह सीरीज कोरियाई भाषा में है लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह सीरीज अंग्रेजी में भी उपलब्ध रहेगी। यह कहानी उस समय की है जब इंसान वहशी दरिंदों में बदल जाते हैं। फिर एक जवान लड़का और उसके पड़ोसी मिलकर इन दरिंदों के बीच में जीने की कोशिश करते हैं। साथ ही अपने अंदर की मानवता को भी वह बरकरार रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मा रेनी'ज ब्लैक बॉटम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मा रेनी'ज ब्लैक बॉटम
नवंबर के महीने में ही सीमित रूप से सिनेमाघरों का रास्ता देख चुकी एक फिल्म 'मा रेनी'ज ब्लैक बॉटम' इस शुक्रवार को नेटफ्लिक्स का हिस्सा बन जाएगी। यह एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है जिसका निर्माण हॉलीवुड के मशहूर कलाकार डेंजेल वॉशिंगटन और टॉड ब्लैक ने किया है। फिल्म में वायला डेविस, चैडविक बोसमन, कोलमन डोमिनगो और मिचल पॉट्स जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। समीक्षकों से इस फिल्म को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें