मुंबई के बाद चंडीगढ़ में होगी शूटिंग
स्कैम 1992 के लेखक सुमित पुरोहित द्वारा निर्देशित फॉर योर आइज ओनली को बॉम्बे फेबल्स मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बैंक रोल किया जा रहा है। वहीं, इस शो से जुड़े एक सूत्र के अनुसार वेब सीरीज की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है और इसमें कृतिका कामरा प्रतीक गांधी के साथ लीड रोल निभाते नजर आएंगी। इस सीरीज की शूटिंग तीन देशों में हो रही है। वहीं, अक्तूबर में मुंबई में शूटिंग होगी और इसके बाद अगला शेड्यूल चंडीगढ़ में शूट होगा। वहीं, यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Duranga Season 2: 'दुरंगा सीजन 2' को लेकर सामने आया अपडेट, फिर होंगे चौंकाने वाले खुलासे
इन सीरीज में आए नजर
स्कैम 1992 से लोकप्रियता हासिल करने वाले प्रतीक गांधी का सुमित पुरोहित के साथ यह दूसरा प्रोजेक्ट है। वहीं, कृतिका कामरा सुमित पुरोहित के साथ पहली बार काम कर रही हैं। बता दें कि कृतिका कामरा तांडव, कौन बनेगी शिखरवती और हश हश में नजर आ चुकी हैं। कृतिका ने अपने दिलचस्प किरदारों से दर्शकों और आलोचकों को प्रभावित किया है। उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है और कुछ प्रभावशाली प्रदर्शन दिए हैं। वहीं, प्रतीक गांधी आखिरी बार जी5 पर वेब सीरीज अतिथि भूतों भव में नजर आए थे।
Bigg Boss 16: शालीन भनोट के झूठ की एक्स वाइफ दलजीत ने खोली पोल, टीना से फ्लर्ट करते समय कही थी यह बात