फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss OTT: शमिता शेट्टी पर मीडिया ने लगाया इल्जाम, कहा- शो में चल रहा 'पति-पत्नी और वो' का खेल

Tue, 14 Sep 2021 11:34 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शमिता शेट्टी - फोटो : instagram
बिग बॉस ओटीटी अपने अंतिम पड़ाव में है ऐसे में घर में अगर हलचल ना हो वो भला कैसे हो सकता है। बिग बॉस के घर में धमाल मचाने के लिए कई मीडिया वाले पहुंचे। इस दौरान घरवालों पर कई सवाल खड़े किए गए। इन सवालों के घेरे में सभी लोग रहे। कई घरवालों की पोल भी खुली। बिग बॉस के घर में शमिता शेट्टी और राकेश बापट की केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आ रही है। लेकिन मीडिया बातचीत के दौरान शमिता शेट्टी पर भी बिग बॉस के घर में पति पत्नी और वो का ट्राएंगल चलाने का इल्जाम लगा। जिस पर शमिता शेट्टी अपनी सफाई देती हुईं नजर आईं।

क्या है ये मुद्दा

दरअसल बिग बॉस ओटीटी की जबसे शुरुआत हुई है तबसे ही शमिता शेट्टी और राकेश बापट एक साथ हैं। दोनों ने बीच बीतते समय के साथ एक मजबूत बॉन्ड और रोमांस देखने को मिला। कई मौकों पर राकेश बापट शमिता शेट्टी को हाथ पर और गाल पर किस करते हुए भी दिखाई दिए। लेकिन बिग बॉस का कनेक्शन तोड़ने के बाद इन दोनों के रिश्ते में भी काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। दोनों एक-दूसरे से खफा-खफा नजर आए।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot
क्या थी लड़ाई की वजह

दरअसल राकेश बापट और शमिता शेट्टी की लड़ाई की वजह कोई और नहीं बल्कि दिव्या अग्रवाल थी। दरअसल दिव्या अग्रवाल से लड़ाई के बाद शमिता को ये बिलकुल पसंद नहीं आ रहा था कि वो घर में दिव्या अग्रवाल से बातचीत करें। जिसकी वजह से इन दोनों के बीच काफी झड़प हुई और राकेश बापट शमिता को ये कहते हुए नजर आए कि वो उन्हें कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं। जिसके बाद इन दोनों के बीच खूब कहासुनी हुई।
विज्ञापन

3 of 5
दिव्या अग्रवाल, शमिता शेट्टी - फोटो : instagram
शमिता पर लगा पति-पत्नी वो खेलने का इल्जाम

बिग बॉस के घर में जैसे-जैसे सदस्यों के दिन बीतते जा रहे हैं ये शो और भी दिलचस्प होता जा रहा है। हाल ही में शो के अंतिम हफ्ते में मीडिया की घर में एंट्री हुई। इस दौरान शमिता शेट्टी से सवाल करते हुए एक मीडिया रिपोर्टर ने कहा, ‘हम जैसे इस शो को देख रहे हैं। इस शो में सिर्फ राकेश और दिव्या अग्रवाल की दोस्ती ही दिख रही है उससे अधिक कुछ नहीं दिख रहा। आप ये ट्राएंगल क्यों खेल रही हैं। हमें पति-पत्नी और वो एंगल नहीं दिख रहा तो आप क्यों डाल रही हैं बार-बार’, क्या ये आपका गेम प्लान है’।

4 of 5
शमिता शेट्टी- राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया
शमिता शेट्टी ने दी सफाई

शमिता शेट्टी ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘काश होता, लेकिन ऐसा नहीं है। मैंने बीते संडे को जब ये गुस्सा थे तो मैं इन्हें जितना कम स्ट्रेस दे सकूं मैंने दिया। मैंने दिव्या से भी कहा कि मैं तुमसे अब लड़ाई नहीं करना चाहती हूं। कभी-कभी मुझे लगा। ये बहुत ही साधारण सी बात है जब आप किसी को पसंद करते हैं और आप बहुत समय से बात नहीं कर रहे हैं और उसे सुलझाने की बजाय आप किसी और लड़की के साथ जाकर बैठकर बात करोगे तो ऐसा महसूस होना बहुत साधारण सी बात है’।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot
नेहा भसीन से साझा किए थे एहसास 

दिव्या अग्रवाल को लेकर शमिता शेट्टी और राकेश बापट के बीच एक बड़ा झगड़ा देखने को मिला। जिसके बाद इन दोनों के बीच बातचीत बिलकुल बंद हो गई और उस दौरान राकेश और दिव्या अग्रवाल की घर में बॉन्डिंग मजबूत होती हुई दिखाई दी। मेकर्स ने शो का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया जिसमें शमिता शेट्टी ये कहती हुईं नजर आ रही हैं कि अगर स्टेज पर राकेश को चॉइस दी गई होती तो वो अपने कनेक्शन के रूप में दिव्या अग्रवाल को ही चुनते। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें