बिग बॉस में इन दिनों दिव्या अग्रवाल छाई हुईं हैं। हाल ही में दिव्या अग्रवाल से मिलने उनके ब्वॉयफ्रेंड वरुण सूद बिग बॉस हाउस में गए थे। वहीं उन्होंने दिव्या पर सवाल उठाने को लेकर शमिता की क्लास लगा दी थी। दरअसल, दोनों ही इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं। लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रह रहे दिव्या और वरुण इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे हैं। लेकिन उनसे बार बार एक ही सवाल किया जाता है कि वह कब शादी के बंधन में बंधेंगे।
दरअसल, दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रहते हैं और अपने-अपने काम में व्यस्त हैं। लेकिन दिव्या ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह कब वरुण से शादी करेंगी। उन्होंने बताया की उनका एक सपना अभी पूरा नहीं हुआ है। उस सपने के पूरे होने के बाद ही वह वरुण से शादी करेंगी। चलिए जानते है वरुण और दिव्या के अधूरे सपने और उनकी लव स्टोरी के बारे में।