फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Bigg Ott : टॉप 2 में अपने साथ इस कंटेस्टेंट को देखना चाहती हैं दिव्या अग्रवाल, कहा-पसंद नहीं लेकिन...

Mon, 13 Sep 2021 11:59 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिव्या अग्रवाल - फोटो : Instagram
बिग बॉस ओटीटी के घर में दिव्या अग्रवाल उन कंटेस्टेंट्स में हैं जो शुरू से ही इस घर में अकेले हैं। बीच में बिग बॉस के घर में जीशान के रूप में दिव्या को एक कनेक्शन मिला, लेकिन प्रतीक से लड़ाई होने के बाद बिग बॉस ने उन्हें घर से निष्कासित कर दिया। जिसके बाद से लगातार दिव्या अग्रवाल इस घर में अलग ही खेल रही हैं। दिव्या का ये गेम उनके प्रशंसकों के साथ-साथ घर में आने वाले मेहमानों को भी काफी पसंद आ रहा है। दिव्या हफ्ते दर हफ्ते नॉमिनेशन से भी बच रही हैं।

फिनाले में पहुंची दिव्या अग्रवाल 

संडे के वार में करण जौहर ने उन कंटेस्टेंट्स के बारे में बताया था जो इस हफ्ते फिनाले वीक में पहुंचे हैं। संडे को मुस्कान जटाना उर्फ मूसा घर से बेघर हो गईं जिसके बाद घर में सिर्फ छह कंटेस्टेंट बचने है। जिसमें दिव्या अग्रवाल, राकेश बापट, शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट और नेहा भसीन शामिल हैं। अब ये छह कंटेस्टेंट फिनाले की लड़ाई लड़ेंगे।

विज्ञापन

2 of 5
दिव्या अग्रवाल, शमिता शेट्टी - फोटो : instagram
टॉप 2 में घर के इस सदस्य को देखती हैं दिव्या

बिग बॉस के घर में हर कोई फिनाले की ट्रॉफी जीतना चाहता है। ऐसे में जब खास मेहमान बनकर पहुंची रश्मि देसाई और देवोलीना ने दिव्या अग्रवाल से पूछा कि वो अपने साथ टॉप 2 में किसे देखना चाहती हैं तो दिव्या अग्रवाल ने इसका जवाब देते हुए कहा, ‘वो शमिता शेट्टी को अपने साथ टॉप 2 में देखती हैं। हालांकि उन्हें शमिता पसंद नहीं हैं। लेकिन वो खिलाड़ी अच्छी हैं और सही बात करती हैं’। दिव्या के ऐसा कहने पर घरवालों ने कहा वो शुगर कोट कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीक सहजपाल, दिव्या अग्रवाल - फोटो : Instagram
दिव्या को टॉप 2 में नहीं देखते प्रतीक

प्रतीक सहजपाल और दिव्या अग्रवाल बिग बॉस के घर के दो ऐसे सदस्य हैं जिनकी आपस में शुरू से ही नहीं बनी है। दोनों एक दूसरे पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते। ऐसे में जब प्रतीक से रश्मि ने पूछा कि वो टॉप 2 कंटेस्टेंट्स में किसे देखते हैं तो उन्होंने खुद का और निशांत भट्ट का नाम लिया। और जब प्रतीक से ये पूछा गया कि उनके अनुसार घर में रहने लायक कौन नहीं है तो उन्होंने कहा दिव्या अग्रवाल और राकेश बापट।

4 of 5
दिव्या अग्रवाल, शमिता शेट्टी - फोटो : instagram
दिव्या शमिता की फिर हुई दोस्ती

दिव्या ने शमिता से बात करते हुए पूछा कि आप मुझे लेकर इतनी नकारात्मक क्यों हो। जिसका जवाब देते हुए शमिता ने कहा, ‘मेरा तुम्हारे प्रति प्यार देखने के बावजूद भी तुमने मुझे बॉस का टैग दिया। मुझे उससे चोट पहुंची थी। जैसे मैं प्रतीक के लिए चिंतित रहती हूं वैसे ही मेरी तुम्हारे साथ भी दोस्ती थी। मुझे आपकी भी चिंता रहती थी। मैं सिर्फ आपको प्रोटेक्ट करना चाहती थी। दिव्या शमिता से यहां पर शमिता से ये कहती हुईं भी दिखाई दी कि वो उनका बिलकुल भी दिल दुखाना नहीं चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा भसीन, दिव्या अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
नेहा ने बताया दिव्या को घर की विलेन

वहीं रश्मि और दिव्या ने कंटेस्टेंट का साथ एक गेम खेला जिसमें एक बार फिर सदस्यों के बीच की दोस्ती और दुश्मनी साफ देखने को मिली। इस दौरान एक बार फिर दिव्या अग्रवाल घरवालों के निशाने पर आ गईं। एक टॉस्क के दौरान जहां ज्यादातर सदस्यों ने दिव्या पर निशाना साधा तो वहीं नेहा भसीन ने उन्हें घर की विलेन तक बता दिया और पांच में से विलन के लिए उन्हें चार पॉइंट दिए।
 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें