बिग बॉस ओटीटी 2 में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्राम देखने को मिल रहा है। वाइल्ड कार्ड एंट्री होने के बाद शो और भी मजेदार हो गया है। शो के फैंस वीकेंड का वार का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं, वीकेंड का वार के दूसरे चरण की शुरुआत में कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह ने धमाकेदार एंट्री मारी और घर के सभी सदस्यों को चौंका दिया था, लेकिन एक समय के बाद, एपिसोड में जबरदस्त मोड़ आया, जब वाइल्डकार्ड से घर का हिस्सा बनी आशिका भाटिया रोने लगीं।