शाहिद कपूर की 'जर्सी' 22 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म से शाहिद की तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी होने वाली है। फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर की भूमिका में नजर आने वाले हैं, जिसकी निजी जिंदगी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। शाहिद की पिछली फिल्म 'कबीर सिंह' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद दर्शकों को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। आज हम आपको शाहिद कपूर की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो 'जर्सी' से पहले हिट रही हैं और आप इन्हें किसी भी समय घर बैठे देख सकते हैं।