मुकेश अंबानी निस्संदेह बिजनेस के इतिहास में सबसे महान बिजनेसमैन में से एक हैं। अपने तेज दिमाग की मदद से, उन्होंने भारतीय बिजनेस की पूरी काया पलटकर रख दी। उनके कारण ही भारतीय अर्थव्यवस्था को ऊपर उठने में मदद मिली। बता दें कि मुकेश धीरूभाई अंबानी का जन्म 19 अप्रैल 1957 को एक गुजराती हिंदू परिवार में धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी के घर पर हुआ था। वह इस समय रिलायंस इंडस्ट्रीज के निर्देशक हैं और उसे सुचारू रूप से चला रहे हैं। मुकेश अंबानी ने हमेशा हमारे देश का नाम ऊंचा किया है। फोर्ब्स वर्ल्ड बिलियनेयर्स लिस्ट में उन्हें 10वां स्थान दिया गया है।
आज भारत के इस सबसे सफल बिजनेसमैन के जन्मदिन के मौके पर हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें कॉर्पोरेट वर्ल्ड के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं बॉलीवुड की यह बेहतरीन बिजनेस फिल्में कौन सी हैं और आप उन्हें कब और कहां देख सकते हैं।