जी5
- फोटो : जी5
साल 2018 में जी5 की शुरुआत के समय इसकी ब्रांडिंग देसी कहानियों के देसी ओटीटी के तौर पर खूब की गई थी। दावा किया गया था कि इस ओटीटी पर भारतीय दर्शकों को हिंदी के अलाव भोजपुरी, मलयालम, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मराठी, बंगाली, पंजाबी, उड़िया और गुजराती भाषाओं की लोकप्रिय कहानियों पर बनी सीरीज और फिल्में देखने को मिलेंगी। ओटीटी पर अंग्रेजी भाषा में भी कंटेंट परोसने की प्लानिंग उस समय के प्रबंधन ने की थी। अगले साल 14 फरवरी को इस ओटीटी को अस्तित्व में आए चार साल पूरे हो जाएंगे। इस साल जून के महीने में इसे अमेरिका में भी लॉन्च किया गया। लेकिन, ओटीटी के करीब 17 करोड़ सक्रिय यूजर्स को इस ओटीटी से पिछले छह महीनों में कुछ खास ऐसा मिल नहीं पा रहा है जो उनके मनोरंजन की जरूरतों को पूरा कर पाए।