फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gangsters Series: बंदूकों की दहशत-गोलियों की बौछार, मिर्जापुर की तरह क्राइम और गैंगस्टर पर आधारित हैं ये सीरीज

Thu, 13 Jun 2024 04:49 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
वेब सीरीज - फोटो : इंस्टाग्राम
इन दिनों ओटीटी का चलन जोरों पर है। आज के दौर में लोगों की दीवानगी ओटीटी के लिए बढ़ती ही जा रही है। ओटीटी पर आप रोमांस, कॉमेडी, एक्शन, थ्रिलर और क्राइम वेब सीरीज और फिल्में देख सकते हैं। क्राइम पर आधारित फिल्मों और सीरीज की बात हो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस जॉनर की सीरीज भरपूर है। एक्शन से लबालब और गोलियों की बौछारों वाली सीरीज ने लोगों को दीवाना बना रखा है, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण मिर्जापुर है। इसके दो सीजन जमकर धमाल मचा चुके हैं और अब दर्शकों को इसके तीसरे सीजन का इंतजार है। हाल ही में निर्माताओं ने इसके तीसरे सीजन की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। ऐसे में चलिए जानते हैं उन सीरीज के बारे में, जो गैंगस्टर और क्राइम ड्रामा पर आधारित है।



 
विज्ञापन

2 of 6
मिर्जापुर 3 - फोटो : इंस्टाग्राम
मिर्जापुर
'मिर्जापुर' अमेजन प्राइम की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज है। मिर्जापुर आज कई लोगों की पसंदीदा सीरीज में शामिल है। इस सीरीज की लोकप्रियता इस हद तक है कि दो सीजन पूरे होने के बाद अब सभी इसके सीजन 3 की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सीरीज की कहानी उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। सीरीज में कालीन भैया और गुड्डू भैया का भौकाल देखने को मिलेगा। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर 5 जुलाई को रिलीज होगी।
विज्ञापन

3 of 6
रक्तांचल - फोटो : इंस्टाग्राम
रक्तांचल
ये वेब सीरीज उत्तर प्रदेश के 80 के दशक में होने वाले क्राइम से जुड़ी सच्ची घटनाओं पर आधारित है। अब तक इसके दो सीजन दर्शकों के बीच धमाल मचा चुके हैं। इसमें निकितन धीर और क्रांति प्रकाश झा हैं। सीरीज में दोनों की आपसी लड़ाई को दिखाया गया है। यह वेब सीरीज एमएक्स प्लेयर पर मौजूद है, जिसे आप फ्री में भी देख सकते हैं।

4 of 6
रंगबाज - फोटो : इंस्टाग्राम
रंगबाज
इस लिस्ट में अगली सीरीज है रंगबाज। रंगबाज
रंगबाज उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पर आधारित है। इसका पहला सीजन गोरखपुर के क्रिमिनल कुमार शुक्ला की सच्ची कहानी पर आधारित है। यह जी5 की ओरिजनल वेब सीरीज है। इसके दोनों सीजन जी5 पर ही उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

5 of 6
भौकाल - फोटो : इंस्टाग्राम
भौकाल
भौकाल वेब सीरीज उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत एसएसपी नवनीत सिकेरा के जीवन पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने मुजफ्फरनगर में बढ़ते क्राइम पर लगाम लगाई थी। इसके दोनों सीजन एमएक्स प्लेयर पर उपलब्ध हैं। भौकाल में नवनीत सिकेरा का किरदार मोहित रैना ने निभाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पाताल लोक - फोटो : इंस्टाग्राम
पाताल लोक
अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद वेब सीरीज पाताल लोक की कहानी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पर आधारित है, हालांकि इसका उत्तर प्रदेश से गहरा नाता है। सीरीज में कई अपराधियों को यूपी से दिखाया गया है। इस सीरीज के कुछ सीन यूपी के चित्रकूट पर आधारित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें