बॉलीवुड अभिनेत्री वामिका गब्बी जानवरों के साथ अनोखा बंधन साझा करती हैं। वामिका प्रमुख रूप से पंजाबी और हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज में काम करने के लिए जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने कुत्तों के प्रति अपने प्यार और लगाव के बारे में साझा किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री ने कहा, ‘मैं पहले मांसाहारी हुआ करती थी, लेकिन चार साल पहले शाकाहारी बन गई। मुझे बस इस बात का अफसोस है कि मैंने इसे पहले क्यों नहीं किया। अब मैं जानवरों के साथ जो जुड़ाव महसूस करती हूं, वह कुछ साल पहले की तुलना में कहीं ज्यादा है।
विज्ञापन
2 of 5
वामिका गब्बी
- फोटो : इंस्टाग्राम @wamiqagabbi
अभिनेत्री के जानवरों के प्रति प्यार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके घर में छह पालतू कुत्ते फोबे, मिल्ली, जूली, फ्लुकी, गब्बर और मोमो हैं। वमिका ने इन्हें कोविड के दौरान बचाया और गोद लिया था। अभिनेत्री कहती हैं कि वह हर दिन उनके साथ प्यारी यादें बनाती हैं। उन्होंने कहा, ‘मोमो हमारे परिवार में सबसे नया सदस्य था और मैंने उसे ‘फुर्सत’ की शूटिंग के दौरान बचाया और गोद लिया था मैंने देखा कि वह मर जाएगी, इसलिए मैंने उसे उठाया और घर ले आई।’ Mallika Sherawat: 'हीरो ने आधी रात में बेडरूम में घुसने की कोशिश की', छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी हैं मल्लिका
विज्ञापन
3 of 5
वामिका गब्बी
- फोटो : इंस्टाग्राम @wamiqagabbi
अभिनेत्री कहती हैं, ‘मुझे इसके बारे में नहीं पता, लेकिन मैं निश्चित रूप से उन्हें इंसानों से बेहतर मानती हूं, क्योंकि हमने कहीं न कहीं अपनी मासूमियत खो दी है। जानवरों में अभी भी वह मासूमियत है और वह इसके साथ जीते हैं और मुझे यह पसंद है। मैं उनसे यह सीखती हूं और हर दिन अपने अंदर इसे जीवित रखने की कोशिश करती हूं।’
4 of 5
वामिका गब्बी
- फोटो : इंस्टाग्राम @wamiqagabbi
वामिका जानवरों से माफ करना और भूलना सीखती हैं। वह कहती हैं, ‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने उन पर चिल्लाया है या उन्होंने कोई गलती की है, वह आपको किसी भी तरह से चोट नहीं पहुंचाएंगे। अगली बार जब आप उन्हें बुलाएंगे, तो वह उतने ही प्यार से आपके पास वापस आएंगे। यह एक ऐसा प्रभावशाली संदेश है जो आपको जाने देना, माफ करना और भूल जाना सिखाता है। वह बस आपसे प्यार करना चाहते हैं और मैं बस यही चाहती हूं कि इंसान इसे समझ सकें।’
अभिनेत्री एक पशु प्रेमी होने के नाते, जानवरों पर हो रहे अत्याचार को देखकर दुखी होती हैं और वह सख्त कार्रवाई की मांग करती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेत्री ने कहा, ‘बचपन से ही हमें प्यार करना, दयालु और सम्मानजनक होना सिखाया जाता है। लेकिन जैसे-जैसे हम बड़े होते गए, हम उन सभी महत्वपूर्ण शिक्षाओं को भूल गए। अगर आप किसी बच्चे को पीटते हुए कोई वीडियो देखें तो आपको कैसा लगेगा? जब मैं जानवरों के प्रति इंसानों के बुरे व्यवहार के वीडियो देखती हूं तो मुझे भी ऐसा ही लगता है।’ अभिनेत्री ने जानवरों के प्रति हो रहे अत्याचार को लेकर सख्त कानूनी कार्रवाई की भी मांग की। Malavika Mohanan: जब शाहरुख खान से मिलकर हक्की-बक्की रह गई थीं मालविका, कहा- मैं कुर्सी से भी नहीं उठ पाई