दलपति 69
- फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay
निर्माताओं ने यह भी बताया है कि इस फिल्म का निर्देशन एच विनोत करेंगे। फिल्म में सुपरस्टार विजय मुख्य भूमिका निभाएंगे, लेकिन अब अन्य कलाकारों का खुलासा नहीं किया गया है। फिल्म के लिए संगीत अनिरुद्ध रविचंदर बनाएंगे। पोस्ट साझा करते हुए निर्माताओं ने लिखा, 'हमें यह घोषणा करते हुए बहुत गर्व और उत्साह हो रहा है कि हमारी पहली तमिल फिल्म दलपति 69 है, जिसका निर्देशन दूरदर्शी एच विनोत ने किया है, जिसमें संसेशन रॉकस्टार अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत है।