द फैमिली स्टार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संपू्र्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली फिल्म कैटेगरी में दो बार सर्वश्रेष्ठ फिल्मों के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके साउथ सिनेमा के निर्माता दिल राजू का तेलुगु सिनेमा में बड़ा नाम रहा है। वैसे तो वह हिंदी और तमिल सिनेमा में भी फिल्में बना चुके हैं लेकिन उनकी कंपनी श्रीवेंकटेश्वरा क्रिएशन्स की साख तेलुगु सिनेमा में सबसे ज्यादा रही है। लेकिन, इस साख पर विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर की बीते हफ्ते रिलीज फिल्म ‘द फैमिली स्टार’ ने बड़ा बट्टा लगा दिया है।