करण औजला
- फोटो : इंस्टाग्राम karanaujla
विक्की कौशल और करण औजला की जोड़ी ने 'बैड न्यूज' के लिए तौबा तौबा गाने पर काम किया था, जिसने लोगों को काफी आकर्षित किया। अब यह उत्साह जारी रहने वाला है, क्योंकि हाल ही में आई रिपोर्ट्स बताती हैं कि विक्की कौशल कथित तौर पर अपने 'इट वाज ऑल ए ड्रीम' के मुंबई टूर के दौरान करण औजला के साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं। मुंबई शो 21 दिसंबर, 2024 को होगा।