विक्की कौशल, एमी विर्क और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'बैड न्यूज' सिनेमाघरों में लगी हुई है। इसकी कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है। 19 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म ने शानदार शुरुआत की और बॉक्स ऑफिस पर दूसरे सप्ताह भी इसका प्रदर्शन ठीकठाक तरीके से जारी है। फिल्म देखने के बाद दर्शक इसकी कहानी और सितारों के अभिनय की चर्चा तो कर ही रहे हैं, इसका संगीत भी खूब छाया हुआ है। फिल्म के म्यूजिक एल्बम ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया है और टॉप 10 म्यूजिक एल्बम की ग्लोबल लिस्ट में भी एंट्री ले ली है।